फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples

Panipat News: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples
पानीपत। सावन माह के पहले दिन लगभग सभी शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। सुबह पांच बजे पूजन के बाद माता पार्वती व शिव भगवान का शृंगार किया और उसके बाद श्रद्धालुओं को लिए दर्शन व जलाभिषेक के लिए कपाट खोले। शहर के प्रमुख 20 शिवालय सज चुके हैं। शहर व गांव में सुबह ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित शिव मंदिर को सजाया गया है। श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि शुक्रवार को सावन माह के पहले दिन सुबह पांच बजे मंदिर में विशेष पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिरों में माता-पार्वती व भगवान शिव का शृंगार किया गया है। जलाभिषेक दोपहर 12 बजे तक किया गया। किसी ने गंगा जल से जलाभिषेक किया तो किसी ने दुग्धाभिषेक किया। सभी अपनी-अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचे। फिर मंदिर के कपाट चार बजे खुले और मंदिर में शिव पुराण व भजन-कीर्तन किया गया। शाम को भी सैंकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पहुंची और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

असंध रोड स्थित शिव मंदिर में पंडित सुरेंद्र शर्मा की देखरेख में रुद्राभिषेक किया। इसके साथ सेक्टर-12 शिव मंदिर में शाम को भजन संध्या की। उग्राखेड़ी निवासी प्रेमो देवी ने बताया कि वह पूरे सावन माह शिव भगवान को गंगाजल से नहलाती है। उसने शुक्रवार को गांव में स्थित शिवालय में शिवजी को नहलाना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह सुबह जल्दी उठकर स्नान करके शिवालय में जाती है और शाम को शिवालय में भजन-कीर्तन कार्यक्रम किया जाता है जिसे सुनने के लिए शिवालय में जाती है। सावन माह के चारों सोमवार को वह व्रत भी रखेगी। गांव की अनेक बुजुर्ग महिलाओं की टोली मंदिर में जाकर भगवान शिव के भजन गाने के लिए पहुंची जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed