{"_id":"68e0209e77b733fd5407b32e","slug":"devotees-flocked-to-see-shyam-baba-on-ekadashi-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144914-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एकादशी पर श्याम बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एकादशी पर श्याम बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Sat, 04 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर चुलकाना धाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने कतर में लगकर बाबा के दर्शन किए और मन्नतें मांगी।
मंदिर समिति के प्रधान रोशन छौक्कर ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब बाबा श्याम के प्रति श्रद्धालुओं में आस्था बढ़ने लगी है। एकादशी पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए पेयजल और अन्य सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई थी। परढ़ाना निवासी सुरेश सांगवान ने बताया कि वे परिवार के साथ एकादशी पर बाबा के दर्शन व पूजन के लिए सुबह आठ बजे मंदिर में पहुंच गए थे। भीड़ होने से घंटों लाइन में लगने के बाद उन्होंने बाबा के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पाथरी निवासी सुशीला ने बताया कि वह मंदिर में सुबह 10 बजे लाइन में लगी थी भीड़ होने के कारण दो घंटे इंतजार के बाद ही वह बाबा के दर्शन कर पाई।