फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees danced to Baba's bhajans at the Shri Shyam Sankirtan.

Panipat News: श्री श्याम संकीर्तन में बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to Baba's bhajans at the Shri Shyam Sankirtan.
श्री श्याम संकीर्तन में पजा कराते प्रवीण शास्त्री। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। श्री श्याम लाडले बस सेवा समिति द्वारा प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर (अग्रसेन भवन) में प्रथम विशाल श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सायं छह बजे शुरू हुए कार्यक्रम
में भजन गायकों ने बाबा के भजनों की ऐसी गंगा बहाई कि श्रद्धालु देर रात
तक झूमते रहे।
संकीर्तन में अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग प्रसाद, इत्र वर्षा और श्याम खजाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पंडित प्रवीण शास्त्री ने विधिवत रूप से पूजन कराया। संस्था पदाधिकारियों ने मेहमानों व गायकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मोनू दुआ (चंडीगढ़ वाले) ने हारों का सहारा, बाबा श्याम हमारा...सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं... और मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है...भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। हेमंत ठाकुर (दिल्ली वाले) ने खाटू वाले श्याम बिहारी, रख लो शरण अपनी..., श्याम के दरबार में, खुशियों का खजाना मिलता है... की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक पंडित (सोनीपत वाले) ने ताली बजा के बोलो, जय श्री श्याम...शीश के दानी का, दरबार बड़ा प्यारा है...व रंग चढ़ गया श्याम तेरा, अब कोई रंग ना भाए... भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया और समिति के

सदस्यों ने सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

श्री श्याम संकीर्तन में पजा कराते प्रवीण शास्त्री। संवाद

श्री श्याम संकीर्तन में पजा कराते प्रवीण शास्त्री। संवाद

श्री श्याम संकीर्तन में पजा कराते प्रवीण शास्त्री। संवाद

श्री श्याम संकीर्तन में पजा कराते प्रवीण शास्त्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed