फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees danced on Shri Krishna Govind Hare Murari, Hey Nath Narayan Vasudeva...

Panipat News: श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा... पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 17 Aug 2025 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 17 Aug 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on Shri Krishna Govind Hare Murari, Hey Nath Narayan Vasudeva...
इस्कान पानीपत द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव पर लड्डू गोपाल का दुग्ध अ​भिषेक करते समिति सदस्य। स्रोत
पानीपत। श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा..., यशोदा मैया दे दे बधाई..., गोविंद मेरो है, गोपाल मेरो है... और जरा सर को झुकाओ वासुदेव जी...समेत श्रीकृष्ण के भजनाें पर औद्योगिक नगरी गूंज उठी। मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई।
विज्ञापन

अंसल स्थित श्री बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर में सोने का पालना बनाया। जिसमें श्रीकृष्ण भगवान को झूला झुलाया। वहीं अन्य कई स्थानों पर लकड़ी का सुंदर पालना बनाया गया। शाम से देर रात तक श्रीकृष्ण के भजनों की धूम रही। इस्कॉन की ओर से सेक्टर-29 स्थित अमीरा में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। जिसमें गायकों ने भजनों से भक्तों को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। आयोजन स्थल को रंगीन रोशनियों और सुगंधित फूलों से सजाया गया जिससे मनोहारी और आध्यात्मिक अनुभव का माहौल बना रहा। उत्सव की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के कीर्तन से हुई।
विज्ञापन

इसमें मृदंग, करताल और हार्मोनियम की मधुर ध्वनियों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया।जन्मोत्सव कथा का श्रवण हुआ। महोत्सव में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री के बड़े भाई हरपाल ढांडा, प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा व मेयर कोमल सैनी रहे। इस्काॅन के सदस्य ने बताया कि महोत्सव में भक्तों को भगवान की दिव्य लीलाओं के बारे में बताया गया। शाम छह बजे से 12 बजे तक 108 पंचगव्य अभिषेक चला। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य क्षण का आनंद लिया और कीर्तन, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई जिसमें भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया। महोत्सव में मुख्य आकर्षण की 108 कलशों से महाभिषेक रहा। भक्तों ने श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराया। भगवान श्रीकृष्ण को 56 छप्पन भोग अर्पित कर भक्तों में वितरित किए। संवाद

इस्कान पानीपत द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव पर लड्डू गोपाल का दुग्ध अभिषेक करते समिति सदस्य। स्रोत

इस्कान पानीपत द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव पर लड्डू गोपाल का दुग्ध अभिषेक करते समिति सदस्य। स्रोत

इस्कान पानीपत द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव पर लड्डू गोपाल का दुग्ध अभिषेक करते समिति सदस्य। स्रोत

इस्कान पानीपत द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव पर लड्डू गोपाल का दुग्ध अभिषेक करते समिति सदस्य। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed