फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees became devoted by the epic recitation of Durga Stuti

दुर्गा स्तुति के महाकाव्य पाठ से भक्तिमय हुए श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Devotees became devoted by the epic recitation of Durga Stuti
समालखा। दुर्गा स्तुति पाठ के दौरान उपस्थित क्लब के सदस्य - फोटो : Panipat
समालखा। समालखा गांव स्थित रामलीला मैदान के प्रांगण में श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब ने रविवार को आठवां श्री दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन किया गया। श्री वैष्णों भजन मंडल के सदस्यों ने मधुर वाणी से मां दुर्गा की स्तुति गान करते हुए 13 अध्यायों के काव्यात्मक गान से श्रद्धालुओं को इसकी महिमा बताई।
विज्ञापन

मंडल के सदस्यों के साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को क्लब की तरफ से दुर्गा स्तुति की पुस्तक दी गई। चार घंटे तक लगातार चले पाठ के दौरान मां दुर्गा की स्तुति के साथ ही भजनों से श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि चेयरमैन कुलदीपचंद कपूर ने किया। कुलदीपचंद कपूर व प्रधान कृष्ण बैनीवाल ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रों के उपलक्ष्य में इसका आयोजन किया जाता है तथा दुर्गा स्तुति में मां के सभी स्वरूपों की महिमा विस्तार से बताई जाती है। इस दौरान इनामी कलश कूपन निकाले गए और तीन भाग्यशाली विजेताओं को माता के स्वरूप भेंट किए गए। इस मौके पर कृष्ण बैनीवाल, लालचंद चौपड़ा, बलदेव चौपड़ा, सुभाष कुहाड़, नरेश कौशिक, सचिन कपूर, कवल कपूर व नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed