फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees' auto overturned, woman died

Panipat News: श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पिकअप से भिड़ा, महिला की मौत, नाै घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Devotees' auto overturned, woman died
पानीपत। पाथरी गांव के पास बुधवार तड़के पाथरी माता का पूजन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। पिकअप चालक कार को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गया था। हादसे में फतेहाबाद के टोहाना की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और एक ही कुनबे के नौ लोग घायल हो गए। छोटे बेटे की शादी के बाद सभी नवदंपती के साथ पहली बार दर्शन करने जा रहे थे। घायलों में दो की गंभीर हालत बनी हुई है। उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। मतलौडा पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया और पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हादसा बुधवार तड़के करीब चार बजे हुआ।
विज्ञापन

वार्ड-11 किला मोहल्ला टोहाना-फतेहाबाद निवासी श्यामलाल परिवार के साथ ऑटो में पाथरी गांव स्थित पाथरी माता का पूजन करने जा रहे थे। उनके ऑटो को पाथरी गांव के समीप एक कार को ओवरटेक करते हुए पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से ऑटो पलट गया। इसमें श्यामलाल, उनकी पत्नी बीना, बड़ा बेटा राहुल, उसकी पत्नी रीतू, पांच वर्षीय पौत्र दीपांशु, दो वर्षीय हिमांशु, छोटा बेटा साहिल, पुत्रवधू बबिता, बहन किरण और जीजा राजा घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बीना को मृत घोषित कर दिया। श्यामलाल के जीजा राजा और छोटे बेटे की पत्नी बबिता को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

छोटे बेटे की शादी का पहला पूजन था, पोते के कटवाने थे बाल-
श्यामलाल ने बताया कि छोटे बेटे साहिल की गत दिनों शादी हुई थी। नवदंपती के परिवार सहित पाथरी माता के पूजन का रिवाज है। इसके अलावा राहुल के दो वर्षीय बेटे हिमांशु के पहले बाल भी पाथरी माता पर कटवाने थे। वे सभी मंगलवार शाम ऑटो से पाथरी के लिए निकले थे। बुधवार तड़के जब वह पाथरी माता से 500 मीटर पहले पहुंचे थे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो पलटने से मची चीख-पुकार-
श्यामलाल ने बताया कि टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और चीख पुकार मच गई। सभी ऑटो के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने एक-एक कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
वर्जन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- सुनील कुमार, प्रभारी, मतलौडा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed