फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devki Nandan Thakur will come today, Shrimad Bhagwat Katha will continue till 27th

Panipat News: देवकी नंदन ठाकुर आज आएंगे, 27 तक चलेगी श्रीमद्भागवत कथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Devki Nandan Thakur will come today, Shrimad Bhagwat Katha will continue till 27th
पानीपत। प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर पहली बार पानीपत में आएंगे। वे प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा वाचन करेंगे।
विज्ञापन

यह कथा 21 से 27 अप्रैल तक शाम चार से रात सात बजे तक चलेगी।
जय बालाजी प्रचार सेवा समिति ने इसकी तैयारी के लिए रविवार को प्राचीन देवी मंदिर में बैठक की। जिसमें आयोजन पर चर्चा की। प्रधान संजय मंगल ने बताया कि यह समिति का 17वां आयोजन है। देवकी नंदन ठाकुर पहली बार पानीपत में आएंगे। वे एक मधुर संकीर्तन कार हैं।
विज्ञापन

21 अप्रैल सोमवार को प्रात: आठ बजे श्रीगणेश पूजन किया जाएगा। शाम चार बजे मुक्तानंद महाराज सत्संग करेंगे। इसके बाद देवकी नंदन महाराज प्रतिदिन शाम चार से रात सात आठ बजे तक भागवत कथा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन गीता ग्रुप के प्रमुख एसपी बंसल अध्यक्षता करेंगे और मुख्यातिथि समाजसेवी सुशील सिंगला होंगे। 22 अप्रैल को अध्यक्षता नरेश सिंगला करेंगे और मुख्यातिथि समाजसेवी गौरव गोयल होंगे। 23 अप्रैल को अध्यक्षता राजीव जैन करेंगे और मुख्यातिथि मुकेश बंसल होंगे।

सुरेंद्र और अश्वनी जिंदल 24 को कथा की अध्यक्षता करेंगे और मुख्यातिथि विजय जैन होंगे। सियाराम गुप्ता 25 को अध्यक्षता करेंगे व मुख्यातिथि जगदीश जैन होंगे। 26 अप्रैल को अध्यक्षता नीरज गोयल करेंगे और मुख्यातिथि अशोक गुप्ता होंगे। अंतिम दिन 27 अप्रैल को अध्यक्षता संजय गुप्ता व मुख्यातिथि के रूप में अविरल बंसल व अनिरुद्ध बंसल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed