{"_id":"65bad54a9e8a56e0550707ad","slug":"development-works-will-get-momentum-under-amrit-yojana-panipat-news-c-244-1-pnp1004-112953-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अमृत योजना में विकास कामों को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अमृत योजना में विकास कामों को मिलेगी गति
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्डों में बचे हुए अमृत योजना भाग एक के बकाया काम को पूरा करने के लिए निगम ने 47.22 करोड़ के टेंडर को खोल दिया है। इसमें सात एजेंसी आई हैं। अब निगम इन एजेंसियों की दस्तोवेजों की जांच पड़ताल सरकार की ओर से गठित कमेटी से कराएगा। ये कमेटी प्रदेश स्तर के पांच निगम अधिकारियों की होगी। इसमें एक एसई, दो एक्सईएन, एसडीओ समेत एक अकाउंट भी शामिल रहेगा। सरकार के नियमानुसार 64 लाख से अधिक के विकास कार्याें के लिए ऑनलाइन कमेटी बनती है। इसे नीचे के काम निगम स्तर पर अधिकारी स्वत: करवा सकते हैं।
टेंडर की तकनीकी बिड में पास होने वाली एजेंसी ही वित्तीय बिड के चरण में जाएंगे। यहां पर कम रेट वाली एजेंसी को निगम काम अलॉट करने का वर्क ऑर्डर जारी करेगा। जिसके बाद ग्रामीण विस के वार्डों में बचा हुआ सीवर, पानी और सड़कों का काम पूरा हो सकेगा। इस काम में एक साल का समय लगेगा। जिससे दस वार्डों की 28 कॉलोनियों के लाखों लोगों को राहत की सांस मिलेगी।
यहां 125 किलोमीटर लंबी सीवर-पानी की पाइपलाइन बिछाने और सड़कें बनाने का काम पूरा होगा। बता दें कि इससे पहले निगम अधिकारी इस प्रोजेक्ट की तकनीकी, वित्तीय और प्रशासकीय अनुमति ले चुके हैं। सरकार से तीनों मंजूरी मिलने, डीपीआर फाइनल होने के बाद अब अधिकारियों ने 21 दिसंबर को इसका टेंडर लगाया था।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट के तहत वार्ड 2, 4, 5, 6, 7, 13, 21, 24, 25 और 26 में बचा हुआ काम पूरा करवाया जाएगा। यहां 55 किलोमीटर लंबी सड़कें, 45 किलोमीटर लंबी पीने के पानी की पाइपलाइन और 25 किलोमीटर लंबी सीवर की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भाग में निगम करीब 413 करोड़ से ग्रामीण विस की इन कॉलोनियों में 278 किलोमीटर लंबी सीवर, 280 किलोमीटर लंबी पानी की पाइपलाइन समेत दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना चुका है।
इन कॉलोनियों में पूरे होंगे विकास कार्य:
ग्रामीण विस की नूरवाला, देशराज कॉलोनी, विकास नगर, शमशान रोड, बिचपड़ी मोड, श्रीराम चौक, बेरी मस्जिद वाली गली, डाबर कॉलोनी, महादेवी कॉलोनी, एकता कॉलोनी, कश्यप नगर, भगत सिंह नगर, साहिल कॉलोनी, सौंधापुर कॉलोनी, राम नगर, फौजी कॉलोनी, गाबा कॉलोनी, गोपाल कॉलोनी, अर्जुन नगर, कुलदीप नगर, भारत नगर, कच्चा फाटक से राम स्वरूप चौक, राम स्वरूप चौक से आईपीएस तक देव कॉलोनी, हरी नगर, सिद्धार्थ नगर, गंगाराम कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, शक्ति नगर और रामपुरा में सीवर, पानी और सड़कों का अधूरा काम अब पूरा कराया जाएगा।
वर्जन:
ग्रामीण विस के वार्डों में अमृत योजना के तहत बचे हुए काम पूरे कराए जाएंगे। इनमें सीवर, पानी और सड़कों का काम शामिल रहेगा। इस पर निगम 47.22 करोड़ का बजट खर्च करेगा। ये काम करीब एक साल में पूरा करा दिया जाएगा।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।