{"_id":"580d06784f1c1bce75bc1fed","slug":"development-park-estimate-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"94.90 लाख से बदलेगी सेक्टर 18 के पार्क की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94.90 लाख से बदलेगी सेक्टर 18 के पार्क की सूरत
ब्यूरो पानीपत
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
हुडा सेक्टर-18 स्थित पार्क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा सेक्टर-18 स्थित शहर के सबसे बड़े पार्क की सूरत बदलेगी। 6.27 एकड़ में फैले पार्क के विकास के लिए 94.90 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिससे पार्क अधिक सुंदर व अधिक सुविधापूर्वक बनाया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है।
सेक्टर-18 स्थित पार्क शहर का सबसे बड़ा पार्क है। पार्क में लंबे समय से सुविधाओं की कमी खल रही थी, लेकिन हुडा के पास बजट न होने के चलते दिक्कत सामने आ रही थी। हुडा द्वारा गत दिनों सेक्टरों को नगर निगम के अधिकृत किया जाना था, लेकिन यह प्रस्ताव टल गया। हुडा ने अब अपने क्षेत्र को सुधारने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया। हुडा ने अब पार्क की चारदीवारी, प्रवेशद्वार, बारिश के पानी के निकासी, पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
सैर करने वालों का रखा है ध्यान
हुडा अधिकारियों ने एस्टीमेट में पार्क में सैर करने वालों का विशेष ध्यान रखा है। पार्क बनने के बाद पार्क में वॉकिंग ट्रैक नहीं बनाया गया था। जिसको अबकी बार के ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। वॉकिंग ट्रैक बनने से बारिश होने के बाद भी लोग सैर करने के लिए आ सकेंगे।
विज्ञापन
बच्चों का भी रखा ध्यान
हुडा अधिकारियों ने एस्टीमेट बनाते समय बच्चों की तरफ भी विशेष ध्यान दिया है। एस्टीमेट में बच्चों के खेलने के लिए पार्क में अलग से स्थान बनाया जाएगा। जहां पर बच्चों के खेलने लिए झूले आदि लगाए जाएंगे। हुडा ने सेक्टर 18 में रहने वाले हाई प्रोफाइल लोगों के बच्चों को सैर करने के लिए अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ही ऐसा प्लान तैयार किया है। जिससे बच्चे घरों में न रहकर दिन में कुछ समय पार्क में सैर करने के लिए आ सके।
पीने के पानी के लिए रखी जाएगी वॉटर बॉडी
हुडा सेक्टर 18 के पार्क में पीने के पानी के लिए वॉटर बॉडी रखी जाएगी। पार्क में आने वाले लोग अपने साथ पानी की बोतलें लेकर आते हैं। कई बार पानी पीकर लोग पार्क में ही बोतल छोड़ जाते हैं। जिसको देखते हुए पार्क में पीने के पानी की सुविधा दिए जाने के लिए भी एस्टीमेट बनाया गया है। वॉटर बॉडी रखी जाने से पार्क में आने वाले लोगों को अपने साथ पानी की बोतल लेकर नहीं आना पड़ेगा और ना ही पार्क में गंदगी फैलेगी।
हुडा सेक्टर 18 के पार्क के लिए 94.90 लाख का एस्टीमेट तैयार कर पंचकूला निदेशालय भेज दिया गया है। पार्क करीब 6.27 एकड़ में फैला हुआ है। पार्क के लिए बनाए गए एस्टीमेट में पार्क का मेन गेट, शौचालय, पानी की निकासी व अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
सुभाष गुप्ता, एसडीई, हुडा पानीपत।