फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Development claims fulfilled but people's dreams unfulfilled

Panipat News: विकास के दावे पूरे पर लोगों के सपने अधूरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Development claims fulfilled but people's dreams unfulfilled
र
विज्ञापन

पानीपत। शहर के वार्ड-पांच में इन पांच वर्ष में विकास कार्य कराने के दावे किए जा रहे हैं। गली व नाली पक्का कराने के साथ सामुदायिक केंद्र बनवाने और लोगों तक सरकार की योजनाएं भी पहुंचाई गई। अमरुत योजना के अंतर्गत अधिकतर कॉलोनियों में सीवर और पेयजल पाइप लाइन बिछाई। बावजूद इसके वार्ड में विकास अधूरा रह गया। विपक्ष के साथ वार्डवासी भी विकास में अनदेखी बरतने के साथ गलियों के चार साल से खोदाई कर छोड़ने की बात कह रहे हैं।
वार्ड-पांच में 14928 मतदाता हैं। इनमें 7873 पुरुष और 7055 महिला मतदाता हैं। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के साथ कांग्रेस और निर्दलीय मैदान में उतरने वाले अपनी तैयारी में लगे हैं। भाजपा के निवर्तमान पार्षद अनिल बजाज हैं। वहीं पूर्व पार्षद जयकुंवार बिंदल इस बार भी निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसको लेकर वार्ड में राजनीति गर्माई हुई है। हर कोई अपनी जीत के दावों के साथ मैदान में हैं।
विज्ञापन

लोग बोले समस्याओं का अंबार
वार्डवासी कर्मबीर, अनिल और अजय ने बताया कि अमरुत योजना में चार वर्ष पहले गली व सड़क उखाड़ी थी। इनका अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले ओवरफ्लो रहते हैं और गंदगी का आलम बना हुआ है। जसबीर सिंह और कृष्ण ने बताया कि वार्ड ग्रामीण विस क्षेत्र के इस वार्ड में विकास कार्य कराए गए हैं। पहले सामुदायिक भवन अपेक्षाकृत नहीं थे। अब इनमें बेहतर व्यवस्था बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स फोटो-
निवर्तमान पार्षद अनिल बजाज ने बताया कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अगुवाई में वार्ड में विकास कार्य कराए गए हैं। पांच साल पहले वार्ड में कुछ भी नहीं था। विजय नगर, राजनगर, देशराज कॉलोनी में बहुत बुरी स्थिति थी। वार्ड में 20 ट्यूबवेल लगवाए हैं। पहले चार या पांच ट्यूबवेल थे। सीवर और पेयजल पाइप लाइन बिछाई हैं। एक दो कॉलोनियों में कुछ काम बाकी हैं। इसको इस बार पूरा कराया जाएगा। करीब चार धर्मशाला बनाई गई हैं।


कोट्स फोटो-
नहीं किया विकास
पूर्व पार्षद जयकुमार बिंदल ने बताया कि वार्ड में विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। सड़कों पर कीचड़ और पानी जमा है। चार साल पहले उखाड़ी गली व सड़कों को नहीं बनाया गया है। वार्डवासी अपनी समस्या को कई बार उठा चुके हैं। उनको अनदेखा किया जा रहा है। वार्ड में सफाई व कूड़ा उठान के भी पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी के प्रबंध न होने पर बारिश के सीजन में बीमारी फैलने का डर सताया रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed