फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dev had talked to his girlfriend before his death.

Panipat News: देव ने मौत से पहले की थी प्रेमिका से बातचीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dev had talked to his girlfriend before his death.
पानीपत। रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहले बताया जा रहा था कि देव ट्रेन की चपेट में आ गया था। और मामला सामने आया था कि उसकी हत्या कर दी गई है। लेकिन अब पता चला है कि वह एक लड़की से काफी समय पहले से बातचीत करता था। जिससे बात करते हुए ही वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। बात करते हुए वह उस लड़की को कह रहा था कि वह ट्रेन के आगे आकर मरना चाहता है। उसने बताया कि उसने ज्यादा शराब पी रखी थी। जब उसकी आवाज आनी बंद हो गई तो लड़की ने इसकी सूचना घरवालों को दी।
विज्ञापन

उससे अगले दिन ही रेलवे ट्रैक पर देव का शव गांव से तीन किलोमीटर दूर मिला था। जीआरपी जांच अधिकारी रिशी ने बताया कि 12 जनवरी को उन्हें कोहंड रेलवे स्टेशन के पास एक लड़के का शव बरामद हुआ था। मामले में एक लड़के द्वारा कमेंट किया गया था कि उसको उसने मारा है। लेकिन अगले दिन लड़के से पूछताछ में ये साबित हो गया था कि उसका फोन हैक हो गया था। उसने यह कमेंट नहीं किया है। जीआरपी को मिली जानकारी के अनुसार लग रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जैसे ही कुछ अन्य जानकारी मिलती है। उसको देखते हुए आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed