फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   detected

समालखा:समालखा में दूसरे दिन भी जारी रहा सरपंचों का धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
detected
समालखा। बीडीपीओ कार्यालय में दूसरे दिन भी सरपंच धरने पर रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विभाग के मंत्री और सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि जब तक सरकार की आंख नहीं खुलती, तब तक धरना चलता रहेगा। सरपंच एसोसिएशन की उपप्रधान सुखबीरी देवी ने कहा कि जिस तरह सरकार में शामिल विधायकों और मंत्रियों को जनता ने चुना है।
विज्ञापन

उसी तरह गांव की जनता ने उन्हें भी चुना है, लेकिन सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। दो लाख की धनराशि से गांव का विकास नहीं हो सकता। सरकार को पिछली सरकारों की तरह ही 20 लाख की धनराशि विकास कार्यों के लिए जारी करनी चाहिए। यदि सरकार ऐसा नही करेंगी तो उनका प्रदर्शन चलता रहेगा। सरपंच दिलबाग ने कहा कि पंचायतें गांवों की छोटी नहीं, बल्कि बड़ी सरकार होती है। जमीनी स्तर पर पंचायत ही प्रस्ताव बनाकर गांव के विकास को गति देती हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से पंचायतों को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ई-टेंडरिंग प्रणाली को बंद करें, पंचायतों की शक्ति दो लाख से बढ़ाकर 25 लाख करें और राइट टू रिकाल को भी वापस लें। इस मौके पर प्रधान जयपाल देशवाल, सरपंच रमेश छदिया, सुनील कुमार, नवीन बिलासपुर और कृष्ण मुरारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed