Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Despite drizzle, there is no relief as AQI remains above 300.

Panipat News: बूंदाबांदी के बावजूद राहत नहीं एक्यूआई 300 पार पर टिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Despite drizzle, there is no relief as AQI remains above 300.
पानीपत। औद्योगिक नगरी में पिछले दो दिनों से आसमान पर छाए घने स्मॉग की चादर से रविवार को कुछ राहत जरूर मिली है। बावजूद इसके एक्यूआई लगातार 300 से पार बना हुआ है। प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की एंटी स्मॉग गन भी इस पर बेअसर साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब 12 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद रविवार तड़के करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली, जिससे आसमान में छाया स्मॉग काफी हद तक छट गया।
विज्ञापन

सुबह के समय एक्यूआई 303 दर्ज किया गया, जो सीपीसीबी की साइट पर 220 रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, दिन ढलते ही शाम के वक्त प्रदूषण फिर बढ़ गया और एक्यूआई उछलकर 317 तक पहुंच गया, जबकि सीपीसीबी के मीटर पर यह 277 दर्ज किया गया। हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषक तत्व दोबारा हवा में ठहरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed