फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Despite being named property, Kalyugi's son and daughter-in-law are fighting with their mother

प्रॉपर्टी नाम कराने के बावजूद कलयुगी बेटा और पुत्रवधु मां के साथ कर रहे मारपीट, घर से निकालने की मंशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Despite being named property, Kalyugi's son and daughter-in-law are fighting with their mother
पानीपत में एक विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने सब कुछ अपने इकलौते बेटे और उसकी पत्नी के नाम करा दिया, इसके बावजूद बेटे को मां का पालन-पोषण करना भारी हो रहा है। वह जिस मकान में रहती है, उस मकान से भी निकालने की मंशा में कलयुगी बेटा उसके साथ मारपीट करता है। बुधवार सुबह सोते समय भी उस पर हमला किया तो पीड़िता ने एसपी कार्यालय आकर दरवाजा खटखटाया। डीएसपी मुख्यालय ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी राजवंती ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। जिनमें पांच बेटी और सबसे छोटा बेटा है। राजवंती ने बताया कि उसने अपनी पूरी प्रॉपर्टी अपने बेटे और पुत्रवधू के नाम करा दी। अब पुत्रवधू और बेटे की नजर उसके मकान पर है। वह उस मकान से भी उसे बाहर निकालना चाहते हैं। जिस वजह से वह कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। किसी भी समय बेटा घर आता है और बेरहमी से उसके साथ मारपीट करना शुरू कर देता है। पुत्रवधू भी उसके साथ मारपीट करती है। वह मारपीट की शिकायत करने थाने में गई थी। सोचा था न्याय मिलेगा, लेकिन वहां उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को वह नहाकर चारपाई पर लेटी हुई थी, इसी बीच पुत्रवधू आई और उस पर हमला कर दिया। धक्का देकर मकान से बाहर निकलाने का प्रयास किया। उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। अंत में वह अपनी बेटी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। जहां एसपी के न मिलने के बाद उन्होंने डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स को शिकायत दी।
विज्ञापन

पिता की मारपीट कर हत्या करने का आरोप
राजवंती ने अपने बेटे पर पिता की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। राजवंती ने बताया कि जमीन की वजह से बेटा अपने पिता के साथ भी मारपीट करता था। जिस वजह उसके पति की मौत हो गई, लेकिन बेटे ने षड्यंत्र रचकर मौत का कारण कोरोना पॉजिटीव बताया और चुपके से अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोचा था बड़ा होकर बुढ़ापे का सहारा बनेगा
राजवंती ने बताया कि शादी के बाद एक के बाद एक उसकी पांच बेटियां हुई। छठे नंबर पर बेटा हुआ। सोचा था कि उनकी सेवा करेगा, लेकिन उसे नहीं पता था कि महज कुछ पैसों के लालच में आकर बेटा बड़ा होकर उसकी ही जान का दुश्मन बन जाएगा।

दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed