फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Design of indoor stadium in old vegetable market ready, tender floated

Panipat News: पुरानी सब्जी मंडी में इंडोर स्टेडियम का डिजाइन तैयार, टेंडर लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Design of indoor stadium in old vegetable market ready, tender floated
पानीपत। सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी की जमीन पर ढाई साल से लंबित इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य की राह खुल गई हैं। इसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है और साथ ही टेंडर लगा दिया गया है। 44 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें तीरंदाजी, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, स्क्वैश, बैडमिंटन और बास्केटबॉल व हैंडबॉल कोर्ट बनाया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए जिम, हेल्थकेयर सेंटर, योग और फिजियो सेंटर भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां कार पार्किंग, मार्केट भी बनाई जाएगी। ये प्रोजेक्ट शहर के सबसे बड़े और भव्य प्रोजेक्ट में से एक होगा। शहरी विधायक प्रमोद विज इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम तीन तल का होगा और यह 6900 स्क्वायर मीटर में बनाया जाएगा। नगर निगम एक्सईएन राहुल पूनिया ने बताया अब प्रशासकीय, तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगा दिया गया। सब्जी मंडी की करीब दो एकड़ जमीन पर करीब 44 करोड़ से इसका निर्माण होगा। इसके बजट में 50 प्रतिशत की भागीदारी निगम और बाकी सरकार की रहेगी। पानीपत डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य सतीश महाजन ने बताया शहर को इस तरह का इंडोर स्टेडियम की लंबे समय से जरूरत थी। इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा। कोच महिपाल ने बताया कि इंडो स्टेडियम में बच्चों को प्रैक्टिस का नया स्थान मिलेगा। बॉक्सिंग कोच सुनील ने कहा कि अब तक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं था। युवाओं को बॉक्सिंग सीखने के लिए बाहर जाना पड़ता है। अब नए इंडोर स्टेडियम के बनने के बाद बच्चों को बहुत सुविधा होंगी।
विज्ञापन

इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की ये होंगी मुख्य विशेषताएं:-
1. राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे के साथ बहु-खेल सुविधाएं दी जाएंगी।

2. इमारत के शीतलन भार को कम करने के लिए इमारत के डिजाइन में इन्सुलेशन के साथ विशेष ईंटों का इस्तेमाल किया जाएगा।

3. यहां तीरंदाजी, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, स्क्वैश, बैडमिंटन और बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल कोर्ट जैसी खेल सुविधाएं दी जाएंगी। इनके साथ जिम, हेल्थकेयर सेंटर, योग और फिजियो सेंटर भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. सुलभ शौचालय, शॉवर, ठंडे स्थान और यहां तक कि निर्दिष्ट प्रशिक्षण क्षेत्र भी शामिल किया जाएगा।

5. बेसमेंट में दो और चार पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधा दी जाएगी।

6. रात के समय और उदास मौसम के दौरान भी खिलाड़ी अपने खेलों और अभ्यास को जारी रख सकें, इसे लेकर विशेष लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा।

7. बिजली आवश्यकता के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 300 किलोवाट सौर प्रणाली का सिस्टम भी लगाया जाएगा।

8. उत्कृष्ट शॉक अवशोषण और पर्ची प्रतिरोध फर्श बनाया जाएगा। जो खेल संघों द्वारा आवश्यक कर्षण, रोटेशन, सतह घर्षण और स्थिरता के सभी मानकों को पूरा करता होगा।

9. पुरुष और महिला दोनों प्रकार के खिलाड़ियों के लिए स्टीम सोना अलग-अलग लगाया जाएगा।

10. पूरी इमारत को सभी मौसमों के अनुसार वातानुकूलित बनाया जाएगा।

वर्जन:

शहर के खिलाड़ियों को मिलेंगी राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं: विज
शहर के इंडोर गेम खेलने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सनौली रोड सब्जी मंडी में करीब 44 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए काफी दिनों से प्रयास किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके प्रस्ताव पर खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए मुहर लगाई है। इसको समय पर मूर्त रूप में तैयार कराया जाएगा।
प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।

इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की ये होंगी मुख्य विशेषताएं:-

1. राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे के साथ बहु-खेल सुविधाएं दी जाएंगी।

2. इमारत के शीतलन भार को कम करने के लिए इमारत के डिजाइन में इन्सुलेशन के साथ विशेष ईंटों का इस्तेमाल किया जाएगा।

3. यहां तीरंदाजी, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, स्क्वैश, बैडमिंटन और बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल कोर्ट जैसी खेल सुविधाएं दी जाएंगी। इनके साथ जिम, हेल्थकेयर सेंटर, योग और फिजियो सेंटर भी शामिल होगा।

4. सुलभ शौचालय, शॉवर, ठंडे स्थान और यहां तक कि निर्दिष्ट प्रशिक्षण क्षेत्र भी शामिल किया जाएगा।

5. बेसमेंट में दो और चार पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधा दी जाएगी।

6. रात के समय और उदास मौसम के दौरान भी खिलाड़ी अपने खेलों और अभ्यास को जारी रख सकें, इसे लेकर विशेष लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा।

7. बिजली आवश्यकता के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 300 किलोवाट सौर प्रणाली का सिस्टम भी लगाया जाएगा।

8. उत्कृष्ट शॉक अवशोषण और पर्ची प्रतिरोध फर्श बनाया जाएगा। जो खेल संघों द्वारा आवश्यक कर्षण, रोटेशन, सतह घर्षण और स्थिरता के सभी मानकों को पूरा करता होगा।

9. पुरुष और महिला दोनों प्रकार के खिलाड़ियों के लिए स्टीम सोना अलग-अलग लगाया जाएगा।

10. पूरी इमारत को सभी मौसमों के अनुसार वातानुकूलित बनाया जाएगा।

वर्जन:

शहर के खिलाड़ियों को मिलेंगी राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं: विज
शहर के इंडोर गेम खेलने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वार्ड दस में करीब 42 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए काफी दिनों से प्रयास किए जा रहे थे। जल्द ही शहर के खिलाड़ियों को ये सौगात दी जाएगी।

प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed