फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deputy CEO gave orders for solution

Panipat News: डिप्टी सीईओ ने दिए समाधान के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Deputy CEO gave orders for solution
पानीपत। जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को विभिन्न वर्गों से जुड़ी 35 समस्याएं पहुंची। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय व जिला परिषद की डिप्टी सीईओ कंचन ने कहा कि हमें मजबूती के साथ समस्याओं का समाधान कर हर कार्य में स्पष्टता होनी चाहिए। तभी आम जन का विश्वास समाधान शिविर के प्रति और बढेगा।
विज्ञापन

शिविर में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 13-17 के निवासियों ने आवारा बंदरों, कुत्तों से निजात दिलाने की अपील प्रशासन से की। नांगल खेड़ी निवासी यशपाल ने अपनी जमीन में निशान देही करवाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। बराणा निवासी मोहनलाल ने पानी का कनेक्शन बंद करवाने की गुहार लगाई। गांव कालखा निवासी मंगल सिंह ने खेत के रास्ते से 33 केवी के खंभे न लगवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया और बताया कि इसके लगने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। डिप्टी सीईओ ने अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed