{"_id":"670c65e3e0c857fa640cf60b","slug":"department-worried-about-dengue-and-chikungunya-report-will-come-today-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125785-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेंगू और चिकनगुनिया से विभाग चिंतित, आज आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेंगू और चिकनगुनिया से विभाग चिंतित, आज आएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
देशराज कॉलोनी में एंटी लार्वा एक्टिवविटी के तहत ड्रम में लार्वा जांचते हुए स्वास्थ्य कर्मी। सं
पानीपत। डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। हर किट के सैंपल की जांच में डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। अक्तूबर में डेंगू के 32 केस मिल चुके हैं। अब तक जिले में डेंगू के 90, मलेरिया के तीन और चिकनगुनिया के दो केस मिले हैं।
जिले में उम्मीद के हिसाब से एंटी लार्वा एक्टिविटी नहीं चल रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नाममात्र ही फॉगिंग हो रही है। नगर निगम खाली प्लॉटों में जमा पानी में नियमित मिट्टी का तेल नहीं डाल रहा है। इस कारण डेंगू कंट्रोल नहीं हो रहा है। आज डेंगू के 180 सैंपल की रिपोर्ट आएगी। इसमें डेंगू के काफी मरीज मिलने का भी भय बना हुआ है। जहां डेंगू के नए रोगी मिलेेंगे वहां बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जाएगी।
अब अधिकतर डेंगू के रोगी शहरी की बाहरी कॉलोनियों व गांवों में मिल रहे हैं। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करने का दावा कर रही हैं। शहर मौसमी बीमारियों की चपेट में है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। लोगों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं। 90 निजी अस्पतालों और 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक हो रही है।
विज्ञापन
प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के 1500- 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मलेरिया की जांच की जा रही है। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।
साल दर साल डेंगू के मरीज-
साल- मरीज
2020- 274
2021- 287
2022- 296
2023- 351
2024- अब तक 90
वर्जन :
उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि आज 180 सैंपल की जांच की जाएगी। सभी निजी अस्पतालों को समय पर सैंपल भेजने को कहा गया है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग अपने अपने क्षेत्र में फॉगिंग कर रहे हैं। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ड्रेन के किनारे घरों में फॉगिंग कर रहा है। लोगों से अपील है कि वह डेंगू के खिलाफ जागरूक हों।