{"_id":"695ad53722e22c2749057fff","slug":"department-to-connect-dropout-kids-to-mainstream-launch-special-campaign-panipat-news-c-244-1-pnp1007-150016-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेगा विभाग, विशेष अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेगा विभाग, विशेष अभियान शुरू
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेगा, इसके लिए विभाग ने एक से 19 जनवरी तक विशेष सर्वे अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत विभाग की टीमें घर-घर जाकर ड्रॉपआउट बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करेंगी और उन्हें पुनः स्कूल से जोड़ने का प्रयास करेंगी।
अभियान के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल मुखिया और शिक्षक संयुक्त रूप से सर्वे करेंगे। टीमों की ओर से बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया जाएगा और सरकार की ओर से मिलने वाली सभी शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य बच्चाें को शिक्षा से जोड़ना है।
तीन स्तर पर होगा सर्वे : सर्वे तीन स्तरों पर संचालित होगा जिसमें स्कूल, ब्लॉक और जिलास्तर की टीमें सक्रिय भूमिका निभाएंगी। अभियान के तहत 19 वर्ष आयु वर्ग तक के ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान की जाएगी और उनका पूरा विवरण एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान सरकार की सभी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सके। बीईओ और एबीआरसी को अपने-अपने ब्लॉक में शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पढ़ाई दोबारा शुरू कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित किए जाएंगे और अभिभावकों को लगातार जागरूक किया जाएगा।