फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dengue speed increased, four more cases found

Panipat News: डेंगू बढ़ी रफ्तार, चार और केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Dengue speed increased, four more cases found
पानीपत। जिले में अब डेंगू के साथ साथ चिकनगुनिया का भी खतरा बढ़ने लगा है। शुक्रवार को जिले में चिकनगुनिया का दूसरा मरीज मिला है। सेक्टर 12 के युवक की चिकनगुनिया की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वह निजी अस्पताल में दाखिल है। अब जिले में चिकनगुनिया के दो मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के भी लगातार मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डेंगू के चार नए केस मिले हैं। सिवाह गांव में 11 साल की बच्ची, अग्रसेन कॉलोनी में 15 साल की किशोर, सेक्टर 18 में 60 साल की वृद्धा व सेक्टर 12 में 20 साल के युवक की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी निजी अस्पताल में दाखिल हैं। वहां से इनकी रिपोर्ट जिला नागरिक अस्पताल में भेजी गई हैं। इससे पहले वीरवार रात को भी डेंगू के 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 90 पहुंच चुकी है। अब अधिकतर डेंगू के रोगी शहरी की बाहरी कॉलोनियों व गांवों में मिल रहे हैं। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 50 हो चुकी है। जहां डेंगू के रोगी मिल रहे हैं वहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में 90 लोगों की डेंगू की जांच हुई है। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग भी कर रही हैं।
विज्ञापन


शहर मौसमी बीमारियों की चपेट में है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। लोगों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं। 90 निजी अस्पतालों व 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक हो रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के 1500- 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1522 ओपीडी हुई है। इनमें से 400 से ज्यादा ओपीडी वायरल फीवर की हो रही है। जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मलेरिया की जांच की जा रही है। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि जहां डेंगू के चार और मरीज मिले हैं। वहां लोगों की जांच कराई जा रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग अपने अपने क्षेत्र में फॉगिंग कर रहे हैं। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ड्रेन के किनारे घरों में फॉगिंग कर रहा है। लोगों से अपील है कि वह डेंगू के खिलाफ जागरूक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed