{"_id":"64ac6a6308182eebb407b9a9","slug":"demonstration-on-non-construction-of-road-officials-stopped-panipat-news-c-244-1-pnp1004-2253-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क का निर्माण न होने पर किया प्रदर्शन, अधिकारियों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क का निर्माण न होने पर किया प्रदर्शन, अधिकारियों को रोका
विज्ञापन
समालखा। श्री श्याम भक्तों की आस्था का केंद्र बने चुलकाना धाम में मुख्य सड़क का निर्माण न होने से खफा ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को इस कदर फूटा कि उन्होंने सरपंच सतीश छौक्कर की अगुवाई में गांव के मुख्य चौराहे पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विधायक धर्म सिंह छौक्कर और सांसद संजय भाटिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहींं ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी के एसडीओ और जेई को रोक कर रखा। बारिश से बदहाल सड़क पर मिट्टी और रोड़े डालने का काम शुरू होने के बाद ही अधिकारी जा पाए।
उल्लेखनीय है कि गांव में प्राचीन श्रीश्याम मंदिर को जाने वाली मुख्य सड़क बारिश के कारण धंस जाने से रविवार को श्याम भक्तों से भरी बस पलट गई थी। जिससे कई श्याम भक्तों को चोटें आई। इसके अलावा एक प्राइवेट स्कूल की बस भी मिट्टी मे धंस गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह सुबह गांव के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया और प्रशासन के साथ साथ नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी के जेई और एसडीओ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई और उन्हें मौके पर ही रोके रखा। कहा कि वे अधिकारियों को तब तक गांव से नहीं जाने देंगे जब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया जाता। मौके की नजाकत को देखते हुए दोपहर बाद पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन संजय शर्मा अपने साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन जतिन खुराना को लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद विधायक धर्म सिंह छौक्कर भी गांव में पहुंच गए। उच्चाधिकारियों और विधायक के पहुंचते ही ग्रामीण एक बार फिर से उत्तेजित हो गए और विधायक के सामने ही उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए विधायक छौक्कर, पीडब्ल्यूडी और जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को साथ लेकर तेज बारिश में भीगते रहे। वे बदहाल सडक पर रोड़े डलवाने का काम शुरू कराकर गांव से लौटे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के मुख्य चौराहे तर बैनर टांग कर चेतावनी दे डाली कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता वे किसी भी राजनीतिक दल के नेता को गांव में घुसने नहीं देंगे।
चुलकाना गांव के सरपंच सतीश छौक्कर ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब एक साल पहले सात करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज और पानी लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया। जो अभी तक पूरा नही हुआ है। प्राचीन श्रीश्याम मंदिर को जाने वाली इस सड़क पर सीवर डाल कर छोड दिया गया। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी को करना था। बारिश के कारण सीवरेज के साथ से सड़क धंस गई। इससे ग्रामीणों के अलावा दूर दराज से आने वाले श्याम भक्तों को भी भारी परेशानी हो रही है।
उधर इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जतिन खुराना का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण का पैसा देने पर ही टेंडर लगाया जाएगा। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजय शर्मा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण के लिए 86 लाख रुपये दिया जा चुका है बाकी 41 लाख रुपये की राशि अगले एक सप्ताह दी जाएगी।