फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration of villagers, now there will be a Mahapanchayat of four villages, will make the next strategy Demonstration of villagers, now there will be a Mahapanchayat of four villages, will make the next strategy

तीसरे दिन भी जा रही ग्रामीणों का प्रदर्शन, अब होगी चार गांव की महापंचायत, बनाएंगे अगली रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers, now there will be a Mahapanchayat of four villages, will make the next strategy Demonstration of villagers, now there will be a Mahapanchayat of four villages, will make the next strategy
ऊझा गांव से रसालपुर गांव को जाने वाले रास्ते को राष्ट्रीय राज मार्ग बनाने वाली कंपनी द्वारा स्थायी रूप से बंद किए जाने पर ग्रामीणों का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी अंडरपास और सर्विस रोड की मांग को लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग का निर्माण का काम भी बंद रखा। धरने पर बैठे ग्रामीणों के पास हलका समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई कंवर सिंह छौक्कर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और उनके धरने को समर्थन दिया। इस दौरान फैसला लिया गया कि अगर ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान नही हुआ तो जल्द ही चार गांवों के लोगों की महापंचायत होगी। जिसमें बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। स्थायी समाधान न होने तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई कंवर सिंह छौक्कर ने कहा कि सरकार किसानों को जानबूझ कर परेशान कर रही है। राष्ट्रीय राज मार्ग बनाने वाली कंपनी सरकार के इशारे पर रास्तों को बंद करने का काम रही है। जिससे किसानों को भारी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। छौक्कर ने कहा कि जिस रास्ते को बंद किया जा रहा है, उससे किसान अपनी फसलों को मंडी में लेकर जाते हैं। यह रास्ता करीब 30 गांवों को आपस में जोड़ता है। लेकिन इसके बावजूद भी जानबूझ कर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही ऊझा, रिसालू, डाढोला और रसालपुर गांवों की पंचायत होगी। जिसमें सरकार, प्रशासन और हाई-वे निर्माण कंपनी के खिलाफ आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीण हुकम चंद शर्मा, शुभम रावल, अधिवक्ता नरेश रावल, रामकिशन, भोपाल, कपिल रोहिला, विक्की, कृष्ण, नवाब, राजबीर, राजकुमार, गोविंद, रोहित, अकिंत, बाबूराम, सतपाल हरिजन, सुरेंद्र, सोमपाल, अशोक रावल, विक्रम चौहान, सोमपाल, रामपाल, रामकुमार आदि ने बताया कि उनके गांव से रसलापुर गांव को सड़क जाती है। जिसे कंपनी बंद कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ता बंद होने से जहां उनका दूसरे गांव से संपर्क टूट जाएगा। वहीं उनका खेतों में आना जाना भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed