फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration of lawyers outside SP office in Panipat

एसपी कार्यालय के बाहर वकीलों का धरना-प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of lawyers outside SP office in Panipat
एसपी कार्यालय के बाहर डीएसपी वीरेंद्र से बहस करते हुए वकील। संवाद - फोटो : Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पूरेवाल कालोनी में सीआईए-2 के पुलिसकर्मी और एक वकील के बीच हुई हाथापाई ने सोमवार को बढ़ा रूप ले लिया। पानीपत बार एसोसिएशन के सभी वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया और एसपी शशांक कुमार सावन से मिलने पहुंचे। एसपी न मिलने के बाद उन्होंने कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसी बीच डीएसपी वीरेंद्र सैनी और ओमप्रकाश वकीलों को समझाने के लिए पहुंच गए।
डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने पुलिस सभागार में वकीलों के साथ बैठक की। वकीलों ने दो मांगे रखीं। पहली मांग वकील पर दर्ज रिपोर्ट को खारिज किया जाए और दूसरी मांग पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करसस्पेंड किया जाए। डीएसपी वीरेंद्र ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिस पर वकील नहीं माने और प्रदर्शन करते हुए बैठक से चले गए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन पानीपत के प्रधान शेर सिंह खर्ब ने बताया कि पुलिस के रवैए सभी वकीलों रोष है। पुलिस को वकीलों की मांग को स्वीकार करना होगा। पानीपत बार की तरफ से 15 अप्रैल तक वर्क सस्पेंड रहेगा। पुलिस ने मांग नहीं मानी तो 16 अप्रैल को दोबारा बैठक की जाएगी। पूरे हरियाणा की बार एसोसिएशन को फोन कर वर्क सस्पेंड कराया जाएगा। सभी वकीलों को संदेश दिया गया है कि वर्क सस्पेंड के दौरान कोई वकील कोर्ट में पेश हुआ या कोर्ट से संबंधित कोई कार्य किया तो बार एसोसिएशन की ओर से उसकी सदस्यता को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों के सवाल और डीएसपी का आश्वासन
वकील: पुलिस ने 379बी धारा किस आधार पर लगाई
डीएसपी: मामले की जांच जारी है, गलत नहीं होगा
वकील: थप्पड़ पुलिस ने मारे, रिपोर्ट हमारे खिलाफ दर्ज हुई
डीएसपी: शिकायत पर दर्ज की गई है, जांच होगी
वकील: मामले की जुडीशियल जांच हो
डीएसपी: अपनी पसंद का पुलिस अधिकारी चुन लें
वकील: सीआईए प्रभारी सस्पेंड हो, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो
डीएसपी: यह अधिकार एसपी पानीपत के पास है, वह अभी बाहर हैं
बाधा डालने और हथियार को छीनने के प्रयास में वकील नामजद
सीआईए-2 से एएसआई जवाहर लाल ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी टीम एएसआई अशोक कुमार, सिपाही सन्नी, सिपाही विकास, सिपाही निसार के साथ बतरा कालोनी, कच्चा कैंप से वापस आ रहे थे। वह शाम छह बजे पूरेवाल कालोनी मेेेेेेेेेेेेें एक तंग गली से गुजरते समय बाइक पर सवार वकील साहिल आए। गुजरते समय साहिल की बाइक गाड़ी में पीछे टकरा गई। उन्होंने साहिल को सही ढंग से बाइक चलाने के लिए कहा तो उसने गाली गलौच की। गाड़ी का शीशा पीटने लगा। सिपाही सन्नी गाड़ी से नीचे उतरा तो वकील उस पर झपट पड़ा। सिपाही की गिरेबान पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी हाथापाई की। वकील ने कॉल कर अपने पिता तिलक राज और साथी अशीम डुडेजा, अशोक डुडेजा, 8-10 अन्य युवकों को बुलाया। सभी ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और गाड़ी में आग लगाने की धमकी दी। आरोप है कि सन्नी ने सिपाही से हथियार छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने 148, 149, 186, 341, 332, 353, 506, 379बी, 511 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
दो पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज
पूरेवाल कालोनी निवासी साहिल बठला ने बताया कि वह करीब साढ़े पांच बजे बाइक पर अपने घर जा रहा था। तंग गली में उसे सीआईए की गाड़ी आती दिखी। तंग गली होने की वजह से बाइक नहीं निकल पाई। उसने सीआईए की गाड़ी को पीछे करने के लिए कहा, इसी बीच सिपाही सन्नी ने गाली गलौच की। उसने विरोध किया तो सिपाही ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उन्हें जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सीआईए कर्मियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पकड़ लिया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सिपाही सन्नी और एक अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
गाड़ी में बैठे सिपाही के साथ मारपीट करते वीडियो वायरल
पूरेवाल कालोनी में गाड़ी में सवार सिपाही सन्नी के साथ कुछ युवक मारपीट कर रउसके साथ गाली गलौच कर रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरे वीडियो में कालोनी के ही कुछ युवक खड़े होकर धमकी दे रहे हैं। सिपाही सन्नी का कहना है कि कालोनी निवासियों ने मिलकर उसे बंधक बनाया था।

दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed