फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration at the gate of government college regarding examinations

नसो ने परीक्षाओं को लेकर किया सरकारी कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the gate of government college regarding examinations
पानीपत। छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन इनसो ने कोर्स पूरा किए बगैर परीक्षा शेड्यूल जारी करने के विरोध में देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज सेक्टर 18 की गेट पर प्रदर्शन किया। इनसो के जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज गेट पर केयूके वाइस चांसलर सोमनाथ सचदेवा का पुतला जलाया।
विज्ञापन

इनसो के जिला प्रधान ने कहा कि एक सेमेस्टर 90 दिन का होता है लेकिन छात्रों को सेमेस्टर पूरा हुए बिना केयूके ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया । कॉलेजों में छात्रों की कक्षांए 15 अप्रैल को शुरू हुई थी, जिसको अभी सिर्फ 46 दिन हुए है तो पाठयक्रम पूरा कैसे होगा।
विज्ञापन

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की इनसो चाहती है की कॉलेज परीक्षांए 70 प्रतिशत पाठयक्रम से हों और 30 प्रतिशत पाठयक्रम की छूट दी जाए, क्योंकि छात्रों का पाठयक्रम पूरा नहीं हुआ है। इनसो छात्र नेताओं ने बताया कि कॉलेजों में शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर इनसो जल्द बड़ा प्रदर्शन करने की रुपरेखा तैयार कर रही हैं। छात्र संगठन इनसो कॉलेजों के छात्र नेताओं से लगातार संपर्क साधने में लगी है। आने वाले दिनों में कॉलेजों के गेट पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदरी केयूके प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अभिषेक रावल,रोहित शर्मा, ऋषि राठी , विशाल , योगी सिंह, नन्हा गुर्जर , बलकेश, नंदा शर्मा, जयवीर रोड़,अवतार, दीपक कोहंड आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed