फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demolition started, people started removing occupation

ध्वस्तीकरण शुरू, लोगों ने हटाने शुरू किए कब्जे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demolition started, people started removing occupation
पानीपत। आशियाना को खोने का गम:- सिचाई विभाग की जमीन पर मॉडल टाउन में बने अवैध मकान को तोड़ने का नोट? - फोटो : Panipat
पानीपत। मॉडल टाउन में बाल विकास स्कूल से नहरी विभाग ने एक बार फिर से अपने ध्वस्तीकरण अभियान की शुरुआत सोमवार से कर दी है। इस बार विभाग ने पहले अपने ही क्वार्टर को गिराना शुरू कर दिया है। सबसे पहले बाल विकास स्कूल से सिंचाई विभाग के पास बने अपने दफ्तर को गिरा दिया है। इसके बाद आगे क्वार्टर को भी खाली करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जाटल रोड की ओर से इस जमीन पर बने मकानों को लोग खुद ध्वस्त करने लगे हैं। इन मकानों से कुछ लोग अपना सामान निकाल रहे हैं तो कुछ मलबा लाद रहे हैं। मौके पर जमीन पर बनाए मंदिर को भी खाली किया जा रहा है। वहीं, मंदिर के ऊपर बनाए गए मकान से भी सामान निकाला जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने एक बार फिर से नहरी विभाग के अधिकारियों से गुजारिश की लेकिन अधिकारियों ने कहा कि ये ध्वस्तीकरण तो होकर ही रहेगा। इसमें वे भी कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पानीपत माइनर की इस जमीन पर 52 फीट चौड़ी सड़क बनना प्रस्तावित है। यह सड़क बाल विकास स्कूल से जाटल रोड तक यहां से गोहाना रोड तक जाएगी। इस जमीन पर करीब 112 लोगों के कब्जे हैं। इनमें मकान मालिकों समेत किरायेदारों के करीब तीन सौ परिवार रहते हैं। विभाग ने अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए इनको नोटिस दे रखे हैं। वीरवार को चले ध्वस्तीकरण अभियान के विरोध के बाद इसे रोक दिया गया था। इसके बाद डीसी और विधायक के संज्ञान में मामला लाया गया। उन्होंने कोर्ट के आदेशों का हवाला देेते हुए लोगों की मदद से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही तोड़ रहे अपने आशियाने
जाटल रोड पर शिव मंदिर के पीछे लोगों ने अपने मकानों को खाली करने के बाद खुद ही गिराना शुरू कर दिया है। इनके मलबे से निकलने वाले ईंटों को इकट्ठा किया जा रहा है ताकि जब भी ये लोग अपना दूसरा मकान बनाएं तो ये सामान उसमें काम आ सके। मकानों से घर की जरूरत का सामान निकाला जा रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग जब तक क्वार्टरों को गिराकर इन मकानों तक आएगा वे अपना मलबा उठा चुके होंगे।
आधे कच्चे तो आधे मकान है पक्के
सिंचाई विभाग की इस जमीन पर आधे मकान कच्चे हैं। इनमें कुछ झुग्गी झोपड़ियां तक शामिल हैं। जबकि कुछ लोगों ने यहां पर पक्के लेंटर वाले मकान तक बना रखे हैं। यहां दो मंदिर भी बने हैं। एक मंदिर जाटल रोड पर है तो दूसरा मंदिर मॉडल टाउन एरिया की तरफ है। मंदिर के आगे पीछे वाली जमीन पर भी मकान बने हुए हैं। इन सभी पर अब विभाग का पीला पंजा चलेगा।
... और नगर निगम लगवा रहा ट्यूबवेल
हैरानी की बात ये है कि जिस जमीन पर इतना बवाल मचा हुआ है वहीं नगर निगम ट्यूबवेल लगवाने का काम जोरों से करवा रहा है। विभाग अधिकारियों ने मौके पर जाकर निगम कर्मचारियों को टोका और कहा कि वे काम बंद कर दें। इस ट्यूबवेल को भी अवैध तरीके से लगाया जा रहा है। इस पर भी नहरी विभाग की कार्रवाई में पीला पंजा चलेगा।

कार्यालय तोड़कर की अभियान की शुरुआत
विभाग ने अपने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को अभियान के चलते अपने ही विभाग के कार्यालय को तोड़ा गया है। इसके सामान को पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था। बाकी क्वार्टरों को भी खाली करवाया जा रहा है। जल्द ही पूरी जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया जाएगा। -सुरेश सैनी, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, पानीपत।

पानीपत। लोगों के आंसू बया कर रहै सब कुछ:- सिचाई विभाग के क्वार्टर से थोड़ी दूर बने मकान को खाली करन?

पानीपत। लोगों के आंसू बया कर रहै सब कुछ:- सिचाई विभाग के क्वार्टर से थोड़ी दूर बने मकान को खाली करन?- फोटो : Panipat

पानीपत। घर के अंदर से अपना सामान निकालते हुए लोग।

पानीपत। घर के अंदर से अपना सामान निकालते हुए लोग।- फोटो : Panipat

पानीपत। अपने कार्यालय की दीवार को तोड़कर सिचाई विभाग द्वारा शुरू की गई कारवाई, जेसीबी दीवार को गि

पानीपत। अपने कार्यालय की दीवार को तोड़कर सिचाई विभाग द्वारा शुरू की गई कारवाई, जेसीबी दीवार को गि- फोटो : Panipat

पानीपत। सीचाई विभाग द्वारा दिए गए नोटीस के बाद लोगों द्वारा खुद ही अपने मकान को तुड़वाना कीया शुर

पानीपत। सीचाई विभाग द्वारा दिए गए नोटीस के बाद लोगों द्वारा खुद ही अपने मकान को तुड़वाना कीया शुर- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed