{"_id":"92ccd15653b59521fa7866b13f9c0c1a","slug":"demanding-money-in-wrong-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में मिट्टी डालने के लिए वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में मिट्टी डालने के लिए वसूली
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काबड़ी कच्चा फाटक स्थित गंगाराम कॉलोनी व बिल्लू राम कॉलोनी के लोगों ने ठेकेदार पर मिट्टी डालने के लिए दो-दो हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।
वही सफाई के नाम पर भी सौ से डेढ़ सौ रुपये वसूलने की बात कही है। कॉलोनीवासी सुभाष सैनी, बलजीत, बारुराम, राजुकमार और सुनील ने बताया कि नगर निगम की ओर से वार्ड-24 में गली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गली में मिट्टी डालने का काम ठेकेदार का है।
इसके बावजूद मिट्टी डलवाने के लिए कॉलोनीवासियों से ही पैसे लिए जा रहे हैं। निर्माण भी सही ढंग से नहीं हो रहा। नालियों की चौड़ाई कम बनाई जा रही है।
इससे पानी निकासी की समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में विकास कार्यों के नाम पर भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
गली निर्माण में मिट्टी डालाने के कोई ठेकेदार पैसों की मांग करता है तो उसके खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है।
दुष्यंत भट्ट, पार्षद वार्ड-24 नगर निगम पानीपत।
गली निर्माण कार्य में मिट्टी डालने का काम ठेकेदार का है। किसी को मिट्टी के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है। अगर कोई ठेकेदार कॉलोनी वासियों पैसे वसूल करता पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुरेश वर्मा, मेयर नगर निगम, पानीपत।