{"_id":"668f3a07902f03015a07533c","slug":"demanded-money-from-liquor-contractor-threatened-to-kill-if-not-given-panipat-news-c-244-1-pnp1003-120940-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब ठेकेदार से मांगे रुपये, न देने पर मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब ठेकेदार से मांगे रुपये, न देने पर मारने की धमकी
विज्ञापन
पानीपत। राजीव कॉलोनी व भावना चौक पर शराब ठेके चलाने वाले शराब ठेकेदार से बदमाशों ने 50 हजार रुपये मंथली मांगी है। मंथली न देने पर बदमाशों ने शराब ठेके के परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। शराब ठेकेदार को बदमाशों ने अंतिम चेतावनी बोलकर धमकी दी है। अब शराब ठेकेदार ने इसकी शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
भोला चौक निवासी शराब ठेकेदार अयूब ने बताया कि उनके पास दो शराब के ठेके हैं। उसका एक शराब का ठेका राजीव कॉलोनी व दूसरा भावना चौक पर है। वह बुधवार दोपहर को एक बजे नूरवाला कूलर लेने जा रहा था। रास्ते में नूरवाला में पीपल वाली गली में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसको रोक लिया। उसको उन्होंने कहा कि वह सोहना कालवा के आदमी हैं। अगर उनके एरिया में शराब के ठेके चलाने हैं तो हर माह 50 हजार रुपये मंथली देनी होगी। उन्हें दूसरे ठेकेदार भी मंथली देते हैं। सोहना कालवा पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने मंथली न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उसको अपनी जान का भी खतरा बना हुआ है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।