{"_id":"684741284c20aa21a8009fcb","slug":"demand-to-free-the-pond-from-occupation-reached-the-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1001-138403-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में पहंुची तालाब \nसे कब्जा छुड़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में पहंुची तालाब से कब्जा छुड़ाने की मांग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जनता समाधान शिविर में सोमवार को जौंधन खुर्द गांव में तालाब पर कब्जे और गढ़ी सिकंदरपुर में पानी निकासी का मामला पहुंचा। इनके साथ 28 लोगों ने अपनी-अपनी समस्या रखी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
जिला सचिवालय में सोमवार को जनता समाधान शिविर लगाया। शिविर में पेंशन, क्रिड व पुलिस विभाग से संबंधित 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिविर में सूरजमुखी ने प्रशासन से विधवा पेंशन बनाने का अनुरोध किया। जौंधन खुर्द गांव के हेमराज ने प्रशासन से गांव के तालाब से कब्जा हटवाने की मांग की। प्रशासन ने इस पर जांच के आदेश दिए। गढ़ी सिकंदरपुर के दिलबाग सिंह ने दूषित पानी की निकासी की समस्या रखी। गांधी कॉलोनी के योगेश ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय और पुलिस से डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने समस्या सुनकर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर में लोग उम्मीद के साथ आते हैं। अधिकारियों को समस्याओं का समय पर समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह लगातार समाधान शिविर पर निगरानी बरत रहे हैं। वे स्वयं वर्चुअल रूप से जुड़कर भी समाधान शिविर का अपडेट ले चुके हैं। हर शुक्रवार को समाधान शिविर में पहुंचने वाल समस्याओं की समीक्षा की जा रहा है। निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का समाधान कम से कम समय में करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, डीएचओ शार्दुल शंकर, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता सुरेश, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण, एसडीओ सूबे सिंह और पशु चिकित्सक डॉ. अशोक मौजूद रहे। संवाद