फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand placed in the Vidhan Sabha to establish a textile university in the district

Panipat News: टेक्सटाइल विश्वविद्यालय बनाने की मांग

Wed, 27 Aug 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand placed in the Vidhan Sabha to establish a textile university in the district
प्रमोद विज।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले को टेक्सटाइल विश्वविद्यालय मिलने की उम्मीद जग गई है। पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शून्य काल के दौरान विधानसभा के पटल पर इसकी मांग रखी।
इसके साथ ही टेक्सटाइल इंडस्ट्री होने की वजह से मजदूराें के ठहरने के लिए लेबर हॉस्टल के प्रस्ताव को मंजूर करने की मांग रखी। विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार मिड्ढा ने उनकी मांगों को रिकॉर्ड करने की बात कही। विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा सत्र में 3:21 मिनट अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पानीपत टेक्सटाइल का हब है। यहां टेक्सटाइल विश्वविद्यालय समय की मांग है। इससे उद्योगों को विषय से संबंधित युवा मिलेंगे। इससे किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर होगी और साथ ही नए विषय उद्योगाें में जुड़ पाएंगे। पानीपत में करीब 35 हजार छोटे-बड़े उद्योग हैं। यहां से करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निर्यात और 80 हजार करोड़ा का घरेलू बाजार है।
विज्ञापन

अब उद्योगों में अकुशल लेबर है। टेक्सटाइल यूनिवर्सिटी बनने के बाद कुशल इंजीनियर और विद्यार्थी उद्योगों को आसानी से मिलेंगे। उद्यमियों ने विधायक प्रमोद के प्रस्ताव की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed