फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand for intervention from CM and Education Minister on high prices of books

Panipat News: किताबों के ज्यादा दाम पर सीएम और शिक्षा मंत्री से दखल की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Demand for intervention from CM and Education Minister on high prices of books
अंबाला सिटी। निजी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के नाम पर शुरू हुई वसूली के खिलाफ एजुकेशन एक्टिविस्ट पारुल नागपाल ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पारुल नागपाल ने कहा कि कुछ निजी स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच गहरी सांठगांठ है। सामान्य किताबों को मनमाने और अत्यधिक ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इससे मध्यम और निम्न वर्ग के लोग खासे परेशान हैं। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही बुक किट खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इन दुकानों पर कोई छूट नहीं दी जाती। यह सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का हनन है। पारुल नागपाल ने सरकार के सामने प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें निजी प्रकाशकों के बजाय एनसीईआरटी व एससीआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। जिला स्तरीय निगरानी कमेटियां बनाई जाएं जो बुक सेलर्स के स्टॉक और रेट की औचक जांच करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed