फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delighted the Sangat with Gurbani Kirtan, decorated Diwan

Panipat News: गुरुबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल, सजे दीवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Delighted the Sangat with Gurbani Kirtan, decorated Diwan
पानीपत। गुरु नानक जयंती का प्रकाश पर्व गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा पहली पातशाही और गुरुद्वारा भाई लालो सिंह सभा पटेल नगर में गुरुबाणी कीर्तन किया गया। संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन किए और शबद कीर्तन में गुरु के संदेशों को जीवन में धारण किया। गुरुद्वारों में अटूट लंंगर बरताया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारों में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू किया। स्त्री संगत सभा द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया गया। तत्पश्चात सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी पानीपत द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया गया। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी साहिब बलविंदर सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद कैथल से आए रागी जत्था गुरप्रीत सिंह ने शबद गायन किया। फतेहगढ़ से आई दाढ़ी जत्था दीदी राजवंश कौर ने संगीतमय ढंग से गुरु नानक के जीवन व उपदेशों का व्याख्यान किया। समागम के समापन पर अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

संगत ने लंगर को चखा और गुरु की शिक्षाओं को जीवन में पालन करने का फैसला लिया। गुरुद्वारा पहली पातशाही जीटी रोड की प्रबंधन समिति के महासचिव अगम अपार सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा वीरवार को नगर कीर्तन निकाला गया था। यह देर रात को गुरुद्वारा में पहुंचा। इसके बाद यहां शबद कीर्तन किया गया। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। समागम का आयोजन सिख मशीनरी कॉलेज पानीपत द्वारा किया गया। इसमें कथा, कीर्तन, लैक्चर व कविता दरबार कराया गया। इसके साथ कीर्तन मुकाबला कराया गया। इसमें विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव ने मानव को एक ईश्वर का संदेश दिया था। लोग आज उनके संदेश व शिक्षाओं को अपना रहे हैं। इससे समाज में प्रेम व भाईचारा मजबूत हो रहा है। हर वर्ग को गुरु के संदेश व शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed