फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delhi's attention: RM of RBL Bank dies after being run over by the tyre of an AC bus of Karnal depot.

दिल्ली के ध्यानार्थ : करनाल डिपो की एसी बस के टायर के नीचे आने से आरबीएल बैंक के आरएम की मौत

Sat, 25 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi's attention: RM of RBL Bank dies after being run over by the tyre of an AC bus of Karnal depot.
आकाश। फाइल फोटो, स्रोत : परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सिवाह बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे करनाल डिपो की एसी बस के अगले टायर के नीचे आने से दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित आरबीएल बैंक के आरएम (रिलेशनशिप मैनेजर) विकास नगर के आकाश (26) की मौत हो गई। वे अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर बस स्टैंड पर आए थे और दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि चालक तेज गति में बस का अगला टायर विकास पर चढ़ा दिया। पहले पैर फिर छाती और सिर टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई।
चालक हादसे के बाद बस छोड़कर भाग गया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे का है। विकास नगर के सुनील ने बताया कि उनका बेटा आकाश दिल्ली की जहांगीर पुरी स्थित आरबीएल बैंक में आरएम के पद पर तैनात था। वह दिवाली और भैया दूज के चलते बैंक से घर आया था। वह शुक्रवार सुबह वापस बैंक में ड्यूटी पर जा रहा था। उनका भाई उनको मोटरसाइकिल पर छोड़ने सिवाह बस स्टैंड पर आया था। वह आकाश को उतारकर मोटरसाइकिल एक तरफ खड़ी करने लगा। इसी समय करनाल डिपो का चालक एसी बस को तेज गति में लेकर आया। चालक ने आकाश को सीधी टक्कर मार दी। बस का अगला पहिया पहले आकाश के पैर छाती और फिर सिर से गुजर गया। उसके भाई ने चालक को आवाज भी लगाई लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो चालक बस छोड़कर भाग गया। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-29 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। यहां परिजनों के बयान दर्ज कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



बॉक्स
बेटे के आने से पहले ही पिता का साया उठा
परिजनों ने बताया कि आकाश दो भाई और बहन हैं। वह दोनों भाइयों में छोटा था। उनकी दो साल पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती हैं। उनकी एक या दो दिन में डिलीवरी होने वाली है। आकाश अपनी पत्नी की देखभाल के लिए भी आता था और वीरवार को अपनी बहन के साथ भैया दूज मनाया था। वह भैया दूज मनाकर अपनी ड्यूटी पर वापस जा रहा था। बस चालक की लापरवाही से परिवार की खुशियां पहले ही मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवाह बस स्टैंड पर बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने करनाल डिपो की बस काे जब्त कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अनिल कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर-29

आकाश। फाइल फोटो, स्रोत : परिजन

आकाश। फाइल फोटो, स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed