{"_id":"698a49ca318e341c350324f3","slug":"delhi-police-beat-bsf-by-137-runs-arun-kataria-was-named-man-of-the-match-panipat-news-c-244-1-sknl1016-152000-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिल्ली पुलिस ने बीएसएफ को 137 रन से हराया, अरुण कटारिया बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिल्ली पुलिस ने बीएसएफ को 137 रन से हराया, अरुण कटारिया बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
पानीपत। लक्ष्मी क्रिकेट अकादमी में चल रहे द्वितीय ऑल इंडिया नॉर्थ जोन टी-20 पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन दर्शकों को दो बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दिल्ली पुलिस और बीएसएफ की टीमें आमने-सामने रहीं। बीएसएफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
दिल्ली की ओर से सुनील सहवाग ने 39 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। अरुण कटारिया ने 26 गेंदों पर 5 चौके व 6 छक्कों से 69 रन तथा मनजीत ने 38 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की सहायता से 69 रन की दमदार पारी खेली। आदित्य भारद्वाज ने 8 गेंदों पर 21 रन का योगदान दिया। बीएसएफ की तरफ से जसीर बशीर ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसएफ की टीम 17.1 ओवर में 120 रन पर सिमट गई और दिल्ली पुलिस ने मुकाबला 137 रन से अपने नाम किया। अरुण कटारिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिन के दूसरे मुकाबले में हरियाणा पुलिस और आरपीएफ के बीच भिड़ंत हुई। हरियाणा पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए। प्रमोद दलाल ने 45 रन और आर्यन देशवाल ने 48 रन की पारी खेली। जवाब में आरपीएफ की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की। आरपीएफ की ओर से अनंत वैभव तोमर ने 56 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस विनोद कुमार रहे। इस अवसर पर डीएसपी जसवंत सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, एएसआई विकास, अकादमी ऑनर सुरेंद्र पंवार, प्रदीप कडयान एवं पाहुल पंवार भी उपस्थित रहे।