फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   delay monkey arresting porcess in panipat

जंगल में बंदर छोड़ने की परमिशन भी मिल गई, लेकिन ठेकेदार को बताया तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
delay monkey arresting porcess in panipat
नगर निगम अधिकारी भी कई बार लापरवाही की हद पार कर देते हैं। पिछले एक माह से बंदर पकड़े की प्रक्रिया आज तक शुरू नहीं हो पाई है। कभी टेेंडरों में परेशानी तो कभी वर्क आर्डर न मिल पाना अधिकारियों की लापरवाही को साफ दर्शाता रहा है। इसके बाद बंदर पकड़ने की अनुमति लेने मेयर पंचकूला विभाग अधिकारियों से भी मिल आईं। अनुमति भी जारी हो गई, लेकिन हद तो ये है कि इस बात का ठेकेदार को पता ही नहीं है। बंदर पकड़ने की अनुमति मिलने की खुशी में निगम अधिकारी ठेकेदार को बताना ही भूल गए कि उसे काम भी शुरू करना है। जब ठेकेदार से काम शुरू करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास किसी भी निगम अधिकारी का कोई फोन या लिखित में कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

जब उनके पास कोई आदेश आएगा वे तभी काम शुरू करेंगे। वहीं, बंदर पकड़ने की शिकायत के लिए निगम की सफाई शाखा को एक शिकायत नंबर जारी करना होगा। इस पर आने वाली शिकायतों को निगम अधिकारी ठेकेदार को लिखित तौर पर देंगे। जिसके बाद ठेकेदार मौके पर जाकर बंदर पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा और काम शुरू करेगा। सबसे पहले प्राथमिकता उस जगह को दी जाएगी जहां सबसे ज्यादा बंदर होंगे। वहीं, इस बारे में निगम अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से सूचित किया जाएगा। इसके बाद लोगों की शिकायत सुनने के लिए शिकायत नंबर भी जारी कर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अभी और लग सकता है समय
बंदर पकड़ने का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने बताया कि निगम अधिकारियों की सूचना के बाद उसे अपने कर्मचारियों को इकट्ठा करना पड़ेेगा। शिकायत के लिखित आदेशों के बाद संबंधित जगह पर जाकर पिंजरा लगाना होगा, इसके बाद बंदरों को पकड़कर कलेसर के जंगल में छोड़ कर आया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में निगम अधिकारियों को अनुमति मिलने के साथ ही सूचित कर दिया गया था। साथ ही ठेकेदार को जानकारी देने के लिए निगम अधिकारियों को बोल दिया गया है। शिकायत दर्ज कराने के लिए नंबर भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। बहुत जल्द बंदर पकड़ने का काम शुरू हो जाएगा।
- अवनीत कौर, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed