{"_id":"693c87a8aeafc5682603a40f","slug":"delay-in-solving-public-problems-will-not-be-tolerated-raja-shekhar-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148701-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं के समाधान में देरी नहीं की जाएगी बर्दाश्त : राजा शेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं के समाधान में देरी नहीं की जाएगी बर्दाश्त : राजा शेखर
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर ने शुक्रवार को जनता समाधान शिविर की वर्चुअल समीक्षा बैठक की। जिला स्तर पर अधिकारी जिला सचिवालय सभागार में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की शिकायतें हमारे लिए केवल फाइल नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और विश्वास की परीक्षा है। प्रत्येक शिकायत का निपटान निर्धारित समय-सीमा में, पारदर्शी और ठोस कार्रवाई के साथ किया जाना अनिवार्य है। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता है, और यह प्राथमिकता कार्यों में दिखनी चाहिए।
बैठक में निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वे अपनी शाखाओं से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा हम सब का लक्ष्य है कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को और तेज व सरल बनाया जाएगा। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं हो पाता, उनके संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट कारण दर्ज कर शिकायत को निस्तारित करना होगा उन्हें किसी भी स्थिति में लंबित नहीं छोड़ा जाएगा। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा, शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई अनिवार्य है। किसी भी विभाग में शिकायतों को लंबित रखना या उनमें देरी करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी राजबीर, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. संजय आंतिल, आरटीओ डॉ. नीरज जिंदल, जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, कोच पूनम सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन करण बहल, एसडीओ सूबे सिंह, बिजली निगम के एक्सईएन आदित्य कुंडू मौजूद रहे।