फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delay in receiving lab test reports; patients forced to wait for hours.

Panipat News: लैब टेस्ट की रिपोर्ट आने में लग रहा समय, मरीज कई घंटे इंतजार करने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Delay in receiving lab test reports; patients forced to wait for hours.
बीरमती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। मानसून शुरू होते ही मौसमी बीमारियां बढ़ गई हैं। जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने आने वाले मरीजों को जांच और टेस्ट कराने के लिए कई-कई घंटे लाइनों में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं लैब टेस्ट की रिपोर्ट दोपहर एक बजे के बाद आने से मरीजों को कई घंटे अस्पताल में यहां-वहां बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है।

सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी 1845 रही। इनमें 650 नए जबकि 1195 फॉलोअप के मरीज रहे। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, खांसी-जुकाम, कान-नाक और गले में दर्द के रहे।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में एक दिन में करीब 500 लैब टेस्ट हो रहे हैं। इनमें रक्त, यूरिया, वार्डों से कई अन्य प्रकार के हैं। इनकी रिपोर्ट दोपहर एक बजे के बाद मिलती है। ऐसे में सुबह आठ बजे अस्पताल आए मरीज को एक टेस्ट के लिए पूरा दिन इंतजार करना पड़ता है। कई बार रिपोर्ट आने तक चिकित्सक चले जाते हैं। ऐसे मरीजों को अगले दिन फिर से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट मिली तो चिकित्सक नहीं मिले

काबड़ी रोड निवासी बीरमती ने बताया कि वह पेट में दर्द होने से सुबह 08:15 बजे जांच के लिए अस्पताल पहुंची। पंजीकरण कराने में उसे करीब 40 मिनट का समय लगा। उसके बाद चिकित्सक के कक्ष के बाहर आधा घंटा खड़ा होने के बाद नंबर आया। चिकित्सक ने रक्त जांच लिखी। उसके बाद वह रक्त जांच के लिए लैब पहुंची वहीं भीड़ होने से उसे करीब 20 मिनट खड़े होना पड़ा। उसके बाद उन्होंने रक्त जांच के लिए दिया। फिर उन्हें जांच की रिपोर्ट करीब 01:35 पर मिली। जब तक वह रिपोर्ट लेकर चिकित्सक के कक्ष तक पहुंची तब तक चिकित्सक वहां से जा चुके थे। अब उसे मंगलवार को दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा।


वर्जन :

अस्पताल में लैब टेस्ट की रिपोर्ट ओपीडी समय खत्म हो से एक घंटा पहले आती है क्योंकि उस समय तक जांच के लिए आए सभी नमूने की जांच व रिपोर्ट बनाने में समय लग जाता है। बाकी मरीजों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।

डॉ. विजय मलिक, सीएमओ

बीरमती। संवाद

बीरमती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed