Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deep Chandra Nirmohi remembered at poetry symposium

Panipat News: काव्य गाेष्ठी में दीप चंद्र निर्मोही को किया याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Deep Chandra Nirmohi remembered at poetry symposium
कवि सम्मेलन में पुस्तक का विमोचन करते कवि। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। अंकन साहित्यिक मंच की ओर से रविवार को मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन आर्य पीजी कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर जवाहर लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। काव्य गाेष्ठी में दीप चंद्र निर्मोही को याद किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कमला आर्य की आत्मकथा गांव से चेतना तक का रोमांचक सफर पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जवाहरलाल शर्मा ने कहा कि वेदना संवेदना मित्र के जीवन की, पोषक रस कहलाता है, साहित्य साधना सच्चे मित्र की, संदेश और मार्गदर्शन कहलाता है।
विज्ञापन

मंच संरक्षक डॉ. ए. पी. जैन ने बताया कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य स्व. दीप चंद्र निर्मोही ने ढाई दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखीं। उन्होंने चेतना ट्रस्ट के माध्यम से देशभर में सवा सौ चेतना स्कूलों की नींव रखी और अपनी पेंशन व सम्मान राशि गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की। पौत्री एंजेला ने परिवार की तरफ से आभार जताया। इस मौके पर सत्यप्रिय, राखी निर्मोही व दिव्यांशु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कपिल जैन रहे, जबकि संचालन डॉ. सोनिया सोनम अक्स ने किया। अध्यक्षता कमला आर्य ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जिन्होंने खुद जलकर भी शिक्षा के दीप जलाए हैं, जिन्होंने निर्धन बच्चों के सपनों को पंख लगाए हैं, अपनी पेंशन तक लुटा दी जिनके चेहरों की मुस्कान में, ऐसे निर्मोही कहां मिलते हैं इस स्वार्थ भरे जहान में। अनिल कुमार रोहिल्ला ने कहा कि दीप वह जलता रहा, तम को मिटाने को, ज्ञान के प्रकाश से मनुज को जगाने को।
डॉ. सुलेख जैन ने कहा कि दीपचंद ऐसे दीप थे जो स्वयं जलकर दूसरों को उजाला देते, जाने के बाद भी गरीबों को चेतना स्कूल से शिक्षा का सहारा देते। डॉ. सोनिया सोनम अक्स ने कहा कि उसके नाम की मय है तो फिर साकी जाम लबालब भर, चुस्की चुस्की पीकर मुझको क़तरा कतरा जीना है।

डॉ. एपी जैन ने कहा कि बढ़ती धन दौलत संबंधों की मिठास चूस लेती है, यही राज है आज रिश्तो के फ़ीके पड़ जाने का। डॉ. सुरेंद्र टुटेजा ने कहा कि नफरत नहीं किसी से बस अब कोई अच्छा नहीं लगता, यह झूठे चेहरे का मेला है, अब मुझे कोई सच्चा नहीं लगता।। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed