फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Decision on cancellation of trains on Delhi-Ambala route postponed

Panipat News: दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों के निरस्तीकरण का फैसला स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Decision on cancellation of trains on Delhi-Ambala route postponed
पानीपत। रेलवे ने दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन और न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच रेल कनेक्टिविटी के होने वाले कार्य को फिलहाल टाल दिया है। ऐसे में तीन सितंबर से रद्द होने वाली एक दर्जन ट्रेनों का फैसला भी वापस ले लिया गया है। सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी। इस संबंध में रेलवे ने सभी स्टेशन अधीक्षकों व संंबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन पर न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच रेल कनेक्टिविटी करनी है। यह कार्य तीन से 18 सितंबर तक करना था। रेलवे ने इसको लेकर दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली करीब एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया था। इनके साथ कई गाड़ियों के संचालन में बदलाव भी करना था। इसको लेकर सभी रेलवे स्टेशन पर आदेश कर दिए गए थे, लेकिन अब रेलवे ने इसके आदेश वापस ले लिए हैं। साथ ही अधिकारियों को नए आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ये ट्रेनें होनी थी रद्द
मुंबई से अमृतसर के बीच चलने वाली दादर एक्सप्रेस को तीन से 15 सितंबर व अमृतसर से मुबंई रूट की दादर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11058) को छह से 18 सितंबर तक रद्द किया गया था। खजुराहो-कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11841) पांच से 16 सितंबर और गीता जयंती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11842) छह से 17 सितंबर तक रद्द की गई थी। इनके अलावा डॉ. आंबेडकर नगर से कटरा तक चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12919) चार से 16 सितंबर और मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12920) छह से 18 सितंबर तक रद्द की गई थी। आगरा से होशियारपुर रूट पर चलने वाली होशियारपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11905) को चार से 17 और (ट्रेन संख्या 11906) पांच से 18 सितंबर तक रद्द किया था। गोवा संपर्क क्रांति (ट्रेन संख्या 12449) 10-11 व 17-18 सितंबर को चार दिन और (ट्रेन संख्या 12450) सात, नौ, 14 व 16 सितंबर को चार दिन रद्द किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों के समय में किया था बदलाव

झेलम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11078) का 16 सितंबर को जम्मूतवी से 230 मिनट की देरी से संचालन था। सचखंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12715) का 16 सितंबर को हजूर साहिब नांदेड़ से 270 मिनट की देरी से परिचालन था। सचखंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12716) का छह-सात सितंबर को अमृतसर से 180 मिनट, आठ से 11 सितंबर को 90 मिनट, 12 से 15 सितंबर को 180 मिनट और 16 को 90 व 17 सितंबर को 150 मिनट की देरी से संचालन किया जाना था।


वर्जन :
रेलवे दिल्ली मंडल की ओर से पलवल स्टेशन व न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच सितंबर माह में रेल कनेक्टिविटी का कार्य किया जाना था। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिल्ली-अंबाला रूट की कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई थीं। अब इसको स्थगित कर दिया है। यह आगे किया जाएगा। इस दौरान रेल यातायात सामान्य रहेगा।
धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed