फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Decision for District Bar Association elections today

Panipat News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Decision for District Bar Association elections today
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए इंतजार खत्म हो गया है। चुनाव में 2339 वकील शुक्रवार को मतदान कर नया प्रधान चुनेंगे। चुनाव में पांच पदों के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में है। प्रधान पद की बात करे तो सिवाह गांव निवासी निवर्तमान प्रधान अमित कादियान दूसरी बार मैदान में है, उनके सामने 2009 में प्रधान रह चुके रजनीश त्रेहन व 2022 में चुनाव लड़ चुके वीरेंद्र मलिक हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में तीनों ही उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर नजर आ रही है। चुनाव बेशक जिला बार एसोसिएशन का है, लेकिन इसके पीछे राजनीतिक दलों की बड़ी ताकत भी लगी हुई है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत ने बताया कि चुनाव के लिए वीरवार को 30 ईवीएम मिल गई है। सीटीएम राजेश सोनी की मौजूदगी में उन्हें बार एसोसिएशन के मीटिंग हॉल में रखवाया गया है। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे मॉक पोल होगा। उसके बाद नौ बजे मतदान शुरू हो जाएगा। दोपहर 12:30 से एक बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक होगा। एक बजे फिर से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच बजे चलेगा। 5:20 पर मतदान शुरू हो जाएगा। शाम साढ़े छह बजे तक सभी पदों के नतीजे आ जाएंगे। उन्होंने सभी वकीलों व उम्मीदवारों को शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की है। वहीं शांति पूर्वक चुनाव व सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक की तरफ से महिला व पुरुष पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। उनकी तरफ से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा व उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया को चुनाव के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है। वे भी चुनाव के दौरान निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन



बॉक्स

पहली बार बना महिलाओं के लिए पिंक बूथ
पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल व प्रदेश भर में बार एसोसिएशन में पहली बार पिंक बूथ की शुरुआत पानीपत होने जा रही है। पानीपत में महिला अधिवक्ताओं के लिए इस बार पिंक बूथ बनाया गया है। महिलाओं की संख्या 419 है, वे सभी अपनी वोट पिंक बूथ पर जाकर डाल सकेंगी। पिंक बूथ को लेकर सभी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

ये दिग्गज भी आएंगे वोट डालने
गांव सिवाह निवासी पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, चौटाला सरकार में चेयरमैन रही फूलवति, देवीलाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे सतदेव त्यागी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह आट्टा, नारा गांव निवासी सुरेंद्र काला समेत कई दिग्गज इस बार एसोसिएशन में वोट डालने आएंगे। जिनकी वोट पर सबकी निगाहे टिकी हुई हैं।



बॉक्स
जानिए किन पदों पर कौन प्रत्याशी
प्रधान- वीरेंद्र मलिक, अमित कादियान, रजनीश त्रेहन
उप प्रधान- हर्ष सैनी, मनोज शर्मा, राकेश मान, नरेंद्र बजाज
सचिव- अनिरुद्ध रूहिल, अंकुश धमीजा, आशीष बंसल, सुमित आर्य
सह-सचिव- दिनेश कुमार, मोहित कुहड, कुलदीप धनखड़
कोषाध्यक्ष- अजय शर्मा, बबीता कादियान, राकेश अहलावत
------------------------------------

बॉक्स

नए चैंबर, पार्किंग व अलग से मीटर लगवाऊंगा- वीरेंद्र

प्रधान पद के उम्मीदवार वीरेंद्र मलिक ने कहा कि कहने को एजेंडे बहुत हैं, लेकिन उनके प्रमुख एजेंडे जो हैं, वे वकीलों के लिए नए चैंबर, पार्किंग व्यवस्था, अलग से मीटर या सोलर पैनल, हाईटेक-एसी कैंटीन और महिलाओं के लिए हाई टेक कॉमन रूम बनाऊंगा। सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करुंगा।


बॉक्स

पिछले कुछ कार्य अधूरे, उन्हें पूरा करुंगा- अमित
निवर्तमान प्रधान अमित कादियान ने कहा कि बार में अलग से बिजली मीटर लगवाने का मामला बिजली निगम के मुख्यालय में अटका हुआ है, वह बेहद करीब है, वहीं सोलर सिस्टम के लिए भी आवेदन किया हुआ है। दोबारा प्रधान बनाया तो वे इसे पूरा करेंगे।

बॉक्स

माह में लगाएंगे खुला दरबार, सुनेंगे समस्या- त्रेहन
पूर्व प्रधान रजनीश त्रेहन ने कहा कि परिसर में बैठने के लिए बेंच, नए चैंबर, मल्टीपल लेयर पार्किंग, अलग से बिजली मीटर, वाई फाई की सुविधा व माह में एक बार खुला दरबार लगाने समेत काफी एजेंडे है, जिन्हें वे प्रधान बनने पर पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed