फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Decision could not be taken in Panchayat, statements will be recorded in the police station today

Panipat News: पंचायत में नहीं हो सका निर्णय, आज थाने में होंगे बयान दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Decision could not be taken in Panchayat, statements will be recorded in the police station today
पानीपत। पसीना खुर्द गांव में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते समय डाक कांवड़ लाने वाले दो पक्षों में मारपीट का मामला शांत नहीं हुआ। दोनों पक्षों में फैसला कराने के लिए गांव में बुलाई गई पंचायत में निर्णय नहीं हुआ है। उधर, पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को थाने में पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कराए जाएंगे। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र के पसीना खुर्द गांव में शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करते समय डाक कांवड़ लाने वाले दो गुटों में मारपीट हुई थी। एक ग्रुप ने दूसरे पर जल न चढ़ाने देने और मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें 12 आरोपियों को नामजद करते हुए 15-16 अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। इस प्रकरण में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को प्रकरण में गांव में दोनों पक्षों की एक पंचायत हुई। ग्राम पंचायत के सरपंच रामबीर ने बताया कि पंचायत में मारपीट करने वाले आरोपी नहीं पहुंचे थे। दूसरे पक्ष ने उन्हीं से माफी मंगवाने की बात कही। जिस पर पंचायत में कोई निर्णय नहीं हो सका। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए थाने पर बुलाया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed