{"_id":"62b4cc978f229d12bb2c5bb1","slug":"debt-ridden-couple-s-daughter-forcibly-married-a-35-year-old-man-panipat-news-knl1124634156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कर्ज तले दबे दंपती की बेटी की जबरदस्ती 35 वर्षीय व्यक्ति से कराई शादी, मांगी मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: कर्ज तले दबे दंपती की बेटी की जबरदस्ती 35 वर्षीय व्यक्ति से कराई शादी, मांगी मदद
Fri, 24 Jun 2022 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:22 AM IST
सार
किशोरी ने बाल विवाह निषेध अधिकारी को पत्र लिखकर मदद मांगी है। अधिकारी ने यह शिकायत पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में ठेकेदार ने कर्ज तले दबे दंपती की नाबालिग बेटी का रिश्ता 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ तय करने के लिए मजबूर कर दिया। ठेकेदार ने दंपती को कर्ज माफ करने का लालच दिया था। किशोरी की शादी उस व्यक्ति से कराकर ठेकेदार ने बिचौलिये के रूप में लड़का पक्ष से डेढ़ लाख रुपये ले लिए। अब किशोरी ने बाल विवाह निषेध अधिकारी को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारी ने यह शिकायत पुलिस को भेज दी है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।
बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को डाक से भेजी शिकायत में लड़की ने बताया था कि वह पानीपत जिले की रहने वाली है। उसकी शादी रोहतक में हुई है। उसके गरीब माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। किशोरी का आरोप है कि कुछ दिन पहले काबड़ी निवासी बिचौलिया से पिता ने कुछ रुपये उधार लिए थे।
जनवरी में वह घर आया और पिता से रुपये मांगने लगा। जब उन्होंने रुपये देने में असमर्थता जताई तो बिचौलिये ने कहा कि तुम पैसा मत दो। बस मेरे कहने पर अपनी बेटी का रिश्ता कर दो तो तुम्हारा सारा पैसा माफ हो जाएगा। पिता ने यह करने से मना किया तो धमकी दी कि तुम किराएदार हो।
विज्ञापन
तुम्हारे पूरे परिवार को ठिकाने लगा दूंगा। पिता के पास रुपये नहीं थे तो बिचौलिए के दबाव में उन्होंने उसकी शादी नाबालिग उम्र में ही कर दी। अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मामले में कार्रवाई के लिए शिकायत पुलिस को भेज दी है।