{"_id":"60db7c9d8ebc3e9e7e558526","slug":"death-panipat-crime-panipat-news-panipat-news-knl74841878","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसाब में डेढ़ हजार कम मिले तो शराब ठेकेदारों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसाब में डेढ़ हजार कम मिले तो शराब ठेकेदारों ने मार डाला
विज्ञापन
पानीपत। भोला चौक पर शराब ठेकेदारों ने हिसाब में 1500 रुपये कम मिलने पर एक हिसाब-किताब संभाल रहे एक व्यक्ति को डंडों से बुरी तरह पीटने का आरोप है। पिटाई की वजह से 40 घंटे बाद घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने चार नामजद और चार अन्य शराब ठेकेदारों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से राजस्थान के जिले अलवर के गांव नसवारी निवासी चांद ने बताया कि वह पानीपत के भोला चौक के पास वधावा राम कॉलोनी में रहते है। पिता मुन्ना लाल (48) घर पर रहते थे, जबकि वह इंसार बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। भोला चौक स्थित एक शराब के खुर्दे का सेल्समैन जोकि उसके पिता का दोस्त है, 24 जून को छुट्टी पर चला गया था। दोस्त ने पिता को तब तक हिसाब-किताब संभालने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
गत 27 जून को शराब ठेकेदारों ने हिसाब किया तो उसमें करीब 1500 रुपये कम मिले। जिस रंजिश में उन्होंने शाम चार बजे पिता को डंडों से पीटा। वह शोर सुनकर खुर्दे पर पहुंचा तो जुगल ठेकेदार, विनोद, सिल्लू, शगुन और तीन से चार अन्य युवक पिता को पीट रहे थे।
विज्ञापन
पिता को दवा देकर छत पर गया था, सुबह मृत मिले
बेटे चांद ने बताया कि वह ठेकेदारों की मारपीट के बाद 27 जून को घायल पिता को घर लेकर पहुंचा और मरहम पट्टी के बाद दवा दी। पिता को पसलियों में गुम चोट लगी थी। वह 28 जून को भी पिता को दवा देकर काम पर चला गया। शाम को घर लौटा तो पिता ने दर्द ज्यादा होने की बात कही। जिस पर पिता को दवा देने के बाद वह छत पर सोने के लिए चला गया। मंगलवार सुबह सात बजे वह नीचे आया तो पिता मृत थे। उन पर चीटियां चल रहीं थीं।
शराब ठेकेदारों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बेटे की तरफ से दी गई शिकायत पर आरोपी शराब ठेकेदारों के खिलाफ 148, 149, 302 और आईपीसी 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दी है, जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय