फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Death of a two-year-old girl in Khotpura: Grandparents accuse the mother herself.

Panipat News: खोतपुरा में दो साल की बच्ची की मौत दादा-दादी ने मां पर ही लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Death of a two-year-old girl in Khotpura: Grandparents accuse the mother herself.
जिला नागरिक अस्पताल में बैठे मिथलेश देवी और प्रवेश। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। खोतपुरा गांव में सोमवार देर रात दो साल की बच्ची सीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद उसके दादा-दादी ने उसकी मां मिथलेश देवी पर मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही।
इसके बाद मिथलेश अपने भाई प्रवेश के साथ बच्ची का शव लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह पहुंची। सेक्टर-13/17 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजन के अनुसार, प्रथम दृष्टया में बच्ची की मौत का कारण खसरा (चेचक) है। इस पर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

खोतपुरा निवासी प्रवेश ने बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कल्याणपुर गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से खोतपुरा में रह रहे हैं। उसकी बहन मिथलेश की शादी रामनिवास के साथ हुई थी। करीब दो साल पहले रामनिवास की मौत हो गई थी। इसके बाद मिथलेश अपने तीन बच्चों सात वर्षीय मनराज, चार वर्षीय रोहित और दो वर्षीय सीमा के साथ खोतपुरा में अपने मायके पक्ष के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथलेश और उसके भाई प्रवेश ने आरोप लगाया कि बच्ची के दादा-दादी उनसे 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं और रुपये नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। इसी वजह से मिथलेश और प्रवेश बच्ची का शव लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

बीमारी के दौरान हुई बच्ची की मौत
प्रवेश के अनुसार, सीमा पिछले कुछ समय से बीमार थी और उसके शरीर पर निशान बन रहे थे। उसका इलाज भी कराया जा रहा था। सोमवार रात उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना बच्ची के दादा-दादी और चाचा को दी गई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने मिथलेश और प्रवेश पर ही बच्ची को मारने का आरोप लगा दिया।

बच्ची पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें परिजनों ने फिलहाल दादा-दादी या चाचा पर लिखित में कोई आरोप नहीं लगाए हैं। यदि जांच में कोई तथ्य सामने आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। -दीपक, थाना प्रभारी, सेक्टर 13-17।
खोतपुरा में बच्ची को चेचक (खसरा) होने की जानकारी नहीं मिली है। बच्ची की रिपोर्ट मंगवाकर आगामी कदम उठाया जाएगा। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed