फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   death from fighting in local isshu

युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, दिल, कमर और पेट में चाकू मारकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
death from fighting in local isshu
जगजीवन राम कॉलोनी में तेज रफ्तार से बाइक चलाने पर डस्टबिन गिर जाने पर छह हमलावरों ने 19 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक अपनी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलवारों ने उसे पकड़ पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसके दिल, पेट और कमर में चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक के भाई की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जगजीवन राम कॉलोनी निवासी संजू ने पुलिस को बताया कि छह भाई-बहन में सबसे छोटा समीर (19) पिता हनीफ का लेबर ठेकेदारी में हाथ बंटाता था। रविवार शाम करीब सवा छह बजे वह घर में था, तभी गली में शोर सुनाई दिया। वह भागकर घर के बाहर आया तो कॉलोनी निवासी सूरज, हरीश, विक्की, सोनू और कालू भाई समेत दो अन्य भाई समीर को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। वह बचाने गया तो उसके साथ भी मारपीट की। हमलावर सूरज और हरीश ने चाकू से समीर पर एक के बाद एक तीन वार किए। पहले दिल, कमर फिर पेट मेें चाकू मारा। इस हालत में भी हमलावर नहीं रुके और समीर के बेहोश हो जाने के बावजूद रतन लाल, कालू, सोनू लाठी-डंडों से पीटते रहे। इलाज के दौरान समीर की मौत हो गई
विज्ञापन

भाई संजू ने बताया कि पहले समीर को हैदराबादी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से महाराजा अग्रसेन अस्पताल, पार्क अस्पताल और फिर प्रेम अस्पताल लेकर पहुंचे। समीर की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पतालों ने रेफर किया। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। समीन का खून बहता ही जा रहा है। रोहतक पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पांच घंटे तक समीर जिंदगी और मौत से लड़ता रहा। अधिक खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू घोंपने के बाद समीर जाने बचाने के लिए किसी तरह अपने घर की ओर भागा, लेकिन हमलावर नहीं रुके। वह उसके घर में भी घुस आए। संजू ने बताया कि भाई घर के अंदर आकर जैसे ही गिरा, हमलावरों ने उसे फिर से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग जमा होने पर जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गए।

रविवार को तेज बाइक चलाने पर जब विवाद हुआ था तो आसपास के लोगों ने हमलावरों और समीर को अलग कराकर मामला शांत करा दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद समीर अपने रिश्तेदार की दुकान पर चला गया। तभी हमलावर रिश्तेदार की दुकान पर भी पहुंच गए और फिर से विवाद शुरू हो गया। पहले कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। इतने में समीर का भाई भी और बहन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed