फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deafness is increasing due to excessive use of mobile

Panipat News: मोबाइल के अधिक प्रयोग से बढ़ रहा बहरापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Deafness is increasing due to excessive use of mobile
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मोबाइल व ईयर फोन के अधिक प्रयोग से युवा बहरेपन का शिकार हो रहे हैं। इनकी सुनने की क्षमता कमजोर हो रही है। लगातार गाने सुनने से वह माइग्रेन जैसी घातक बीमारी का भी शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ साल में ईएनटी संबंधी ओपीडी ज्यादा बढ़ गई है।
जिला नागरिक अस्पताल के ईएनटी विभाग में रोजाना 15 से 20 केस ऐसे आ रहे हैं, जो कान में दर्द होने, बार-बार अलग से आवाज आने, सिर दर्द रहने की शिकायत कर रहे हैं। इस साल जिला नागरिक अस्पताल में ईएनटी संबंधी 10 हजार से अधिक नए रोगी आए हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों की काउंसिलिंग में यह तथ्य सामने आ रहा है कि ईयर फोन और ईयर बड्स के ज्यादा इस्तेमाल से ऐसी दिक्कतें हो रही हैं।
ऐसे में डॉक्टर उपचार के साथ-साथ माबाइल के कम इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, अगर लगातार इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले कुछ माह में सुनने की क्षमता कम भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की कान-नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवाजंलि ने बताया कि कान के अंदर एक पर्दा होता है, जिसे ईयर ड्रम कहते हैं। इसमें नसें और अंग होते हैं, जो दिमाग से जुड़े होते हैं। जब ईयर फोन या ईयर बड्स लगाकर हम तेज आवाज में सुनते हैं तो उसका कंपन दबाव के साथ ईयर ड्रम से टकराता है और उसे क्षति पहुंचा देता है।

कान में लगातार ईयर फोन या फिर ईयर बड्स के इस्तेमाल से युवाओं में दिक्कत बढ़ रही है। रोजाना 15 से 20 युवा ऐसे आ रहे है, जिन्हें इन्हीं कारणों से दिक्कत आ रही है। ऐसे में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। लगातार प्रयोग न करने और कम आवाज में सुने। कान भी सबसे नाजुक अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed