{"_id":"61f04fbbba64330d425dc904","slug":"deadly-attack-on-bike-rider-in-enmity-panipat-news-knl97099242","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में बाइक सवार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में बाइक सवार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सब्जी मंडी में पांच नामजद बदमाशों समेत कुल 11 आरोपियों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल के अनुसार वह अपने दोस्त के साथ काम से जा रहा था। आरोपियों ने पहले बाइक को टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिराया और फिर जानलेवा हमला कर भाग गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ किशनपुरा चौकी पुलिस को शिकायत दी है।
राजपूत कॉलोनी निवासी पलविंद्र सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को वह शाम छह बजे अपने दोस्त कश्यप कॉलोनी निवासी विशाल के साथ उसकी बाइक पर सब्जी मंडी जा रहा था। सब्जी मंडी के पास अमित उर्फ मीता, चूचू उर्फ मीता, विशाल, अनिल उर्फ पाणची और राहुल ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। वे दोनों गिर पड़े तभी
आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच छह लोग और आ गए और उन्होंने भी हमला किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। स्थानीय लोगों ने घायल परविंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल की शिकायत पर पांच नामजद और बाकि अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,323,341,308,506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है, सभी की तलाश शुरू कर दी है, टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। - परमिंद्र सिंह, किशनपुरा चौकी इंचार्ज