फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of teenager found drowned in canal, no trace of girl found

Panipat News: नहर में डूबे किशोर का मिला शव, युवती का नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found drowned in canal, no trace of girl found
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर में डूबे किशोर का शव बुड़शाम गांव के पास झाड़ियों में मिला है। किशोर अपने चचेरे भाई के साथ रविवार को नहर में नहाने गया था। वह डूब गया था। वहीं दूसरी ओर सिकंदरपुर गढ़ी के पास नहर में गिरी युवती का अब तक सुराग नहीं लगा है। युवती अपने भाई की तलाश करते हुए अपनी मां के साथ सिकंदरपुर गढ़ी के पास नहर पर पहुंची थी। यहां वह पैर फिसलने से नहर में गिर गई थी। दोनों की तलाश पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस कर रही है। अब तक उनका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन




वधावाराम कॉलोनी निवासी भुवाल राम ने बताया कि वह एक बेटी व दो बेटों का पिता है। उसका बड़े बेटे संतोष ने अब 12 वीं पास की है। वह रविवार दोपहर को अपने चचेरे भाई के साथ घर से गया था। वह दोनों असंध रोड स्थित दिल्ली पैरलल नहर पर पहुंचे। दोनों नहर में नहाने लगे। संतोष को तैरना नहीं आता था। संतोष पानी के बहाव के साथ गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। नहर में नहा रहे उसके चचेरे भाई व दूसरे युवकों ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन वह बह गया था। उसका शव बुड़शाम के पास नहर में मिला है।
विज्ञापन


नहर में गिरी युवती का नहीं लगा सुराग



शक्ति नगर निवासी कविता ने बताया कि वह एक बेटी शालू व बेटे सन्नी की मां है। सन्नी रविवार सुबह घर से खेलने के लिए बाहर गया था। वह दोपहर तक घर नहीं लौटा। उसने उसकी काफी तलाश की उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछा लेकिन सन्नी का पता नहीं चला। वह अपनी बेटी शालू के साथ सन्नी को ढूंढते हुए नहर के किनारे गढ़ी सिकंदरपुर के पास पहुंची थी। यहां शालू का अचानक पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई थी। उसने शोर मचाया तो यहां लोग एकत्रित हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते शालू आंखों से औझल हो गई थी । अब तक उसका पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed