फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of old woman taken out from grave in Paldi village after three days

Panipat News: पलड़ी गांव में कब्र से तीन दिन बाद निकाला वृद्धा का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman taken out from grave in Paldi village after three days
इसराना। पलड़ी गांव में वृद्धा का शव तीन दिन बाद कब्र से निकाला गया है। परिजनों ने अब उसकी हत्या की आशंका जताई है। थाना इसराना पुलिस ने इसमें हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। यहां वीरवार को बोर्ड के बीच पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ग्रामीण भी हत्या के आरोप लगाने पर सकते में हैं। वहीं परिजनों ने इसमें मकान में पड़े खून के छींटे हत्या का कारण माना है।
विज्ञापन

थाना इसराना पुलिस के प्रभारी विनोद कुमार बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार इसराना अस्तित्व पाराशर की अगुवाई में पुलिस बल के साथ पलड़ी गांव पहुंचे। यहां गांव के मौजिज लोगों की देखरेख में पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई और शव को कब्र से बाहर निकाला। पुलिस ने इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया। चिकित्सकों ने शव यहां से पीजीआई खानपुर भेज दिया।
विज्ञापन

बेटी को खून के धब्बे मिले तो हुआ शक : डिकाडला गांव निवासी बिनोद ने बताया कि उसका मायका पलड़ी गांव में है। वह फिलहाल परिवार के साथ समालखा में रहती है। उसको सोमवार सुबह अपनी मां सलामती की मौत होने की सूचना मिली थी। उसने जाकर देखा तो उसकी मां का शव चारपाई पर अधजला मिला था। उसकी मां को बीड़ी पीने की आदत थी और ह्दय रोग से ग्रस्त भी थी। उसे प्रतीत हुआ कि रात को बीड़ी पीते हुए ह्दयघात आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बिस्तर में आग लग गई और उनकी मौत हो गई। उसने मंगलवार को चारपाई हटाई को इसके पास खून के धब्बे मिले। उसने अपनी मां के मोबाइल पर फोन किया तो घंंटी बजती रही। उसने शक होने पर घर में जेवर जांचे तो नहीं मिले। उसे याद आया कि उसकी मां के कानों में बाली थी। उनकी माैत के बाद बाली उनके कान में नहीं थी। फिर उन्हें शक हुआ कि उसकी मां की किसी ने हत्या की है और लूटपाट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed