{"_id":"664169f00285f985b904bdb4","slug":"dead-body-of-motorcycle-mechanic-found-hanging-panipat-news-c-244-1-pnp1003-118173-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फंदे पर लटका मिला मोटरसाइकिल मैकेनिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फंदे पर लटका मिला मोटरसाइकिल मैकेनिक का शव
विज्ञापन
पानीपत। बराना गांव के अड्डे पर एक मोटरसाइकिल मैकेनिक का शव उसकी दुकान में फंदे पर लटका मिला। शव रस्सी के साथ पंखे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। शव की सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।
बराना गांव निवासी अमित (23) की गांव के ही अड्डे पर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान थी। अमित के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। वह चार बच्चों का पिता था। अमित सबसे छोटा था। अमित शनिवार सुबह दुकान पर गया था। वह देर शाम तक घर नहीं आया। उनकी अमित से मोबाइल पर रात आठ बजे बात हुई थी। अमित ने उन्हें कहा कि उसके पास काम आया है। वह थोड़ी देर में घर आ जाएगा। जब वह 10 बजे तक घर नही ंआया तो परिजन दुकान पर पहुंचे। यहां अमित का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि अमित की दुकान के मालिक के साथ किराए को लेकर चार -पांच दिन से अनबन चल रही थी। अमित ने आत्महत्या नहीं की है। ब्लकि उसकी हत्या की गई है। अमित अविवाहिता था।
वर्जन-
सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।