फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of DC office employee found in Kakroi canal of Sonipat

Panipat News: सोनीपत के ककरोई नहर में मिला डीसी कार्यालय के कर्मचारी का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Dead body of DC office employee found in Kakroi canal of Sonipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। दिल्ली पैरलल नहर में तीन दिन पहले डूबे डीसी कार्यालय के कर्मचारी साहिल का शव सोनीपत के ककरोई गांव के पास बरामद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वह जिला सचिवालय में तैनात थे। शनिवार को समालखा क्षेत्र में नारायणा और ढोडपुर के बीच ट्रक से बचने के चक्कर में कार दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई थी जिसमें डीआरओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी साहिल निवासी बली कुतुबपुर व उनके साथी बिंझोल निवासी पवन नहर में डूब गए थे। लोगों ने पवन को बचा लिया था। वहीं साहिल तेज बहाव में बह गए थे। दो दिन से उनकी तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सोमवार को साहिल का शव सोनीपत जिले के ककरोई गांव के पास नहर से बरामद किया गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली। थाना समालखा प्रभारी दीपक ने बताया कि नहर में डूबे युवक का शव ककरोई गांव के पस से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed