फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of class 11 student found hanging

Panipat News: फंदे पर लटका मिला 11वीं के छात्र का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body of class 11 student found hanging
समालखा। वैश्य स्कूल के पास रहने वाले 11 वीं कक्षा के एक छात्र का शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले परिजन शव नीचे उतार चुके थे। पुलिस ने मौका निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सतबीर निवासी नजदीक वैश्य स्कूल समालखा ने बताया कि उसके तीन बेटे और एक बेटा है। उसका तीसरे नंबर का बेटा हरिओम 11 वीं का छात्र था। हरिओम एक लड़की से बातचीत करता था। बृहस्पतिवार को उक्त लड़की के परिजनों ने हरिओम के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। जिसको लेकर वह अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ चौकी समालखा पहुंचे थे। इस दौरान चौकी के बाहर सड़क पर उक्त लड़की के परिजनों ने हाथापाई करते हुए हरिओम को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि सात जुलाई को सुबह करीब पौने सात बजे उन्हें हरिओम के वैश्य ब्याज स्कूल समालखा में फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि हरिओम फांसी पर लटका हुआ था और उसके हाथ बंधे हुए थे। शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। पुलिस अब मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed